Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Padma Shri Bunker Roy Dies At 81 Barefoot College Founder Tilonia

पद्मश्री बंकर रॉय का निधन: 81 साल की उम्र में तिलोनिया में ली अंतिम सांस; आज शाम होगा अंतिम संस्कार

Tue, 10 Nov 2026 12:07 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Tue, 10 Nov 2026 12:07 PM IST
सार

 प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और बेयरफुट कॉलेज के संस्थापक संजीत 'बंकर' रॉय का मंगलवार सुबह राजस्थान के अजमेर जिले के तिलोनिया में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। उन्होंने सुबह 6:15 बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन
Padma Shri Bunker Roy Dies At 81 Barefoot College Founder Tilonia
पद्मश्री बंकर रॉय का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और बेयरफुट कॉलेज के संस्थापक संजीत 'बंकर' रॉय का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। उन्होंने तिलोनिया स्थित अपने आवास पर सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


उनके निधन के समय उनकी पत्नी अरुणा रॉय, जो स्वयं एक प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता हैं, और अन्य करीबी लोग मौजूद थे। सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे ने जानकारी दी कि बंकर रॉय का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे तिलोनिया में किया जाएगा। बंकर रॉय ने पांच दशकों तक सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन


बेयरफुट कॉलेज की स्थापना और योगदान
बंकर रॉय ने 1972 में तिलोनिया में सामाजिक कार्य एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना की थी। यह केंद्र 'बेयरफुट कॉलेज' के नाम से विश्वभर में जाना जाता है। बेयरफुट कॉलेज ने ग्रामीण लोगों को विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों का प्रशिक्षण दिया। इसमें सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़े कार्य शामिल थे, जिससे हजारों ग्रामीण लाभान्वित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सोलर मामा' पहल और वैश्विक पहचान
उनकी सबसे बड़ी पहचान 'सोलर मामा' पहल रही, जिसने उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। इस पहल के तहत गांव की अनपढ़ दादी-नानियों को सोलर इंजीनियर बनाया गया। इन 'बेयरफुट सोलर इंजीनियरों' ने दुनिया के 96 से ज्यादा देशों के गांवों में रोशनी पहुंचाई। बंकर रॉय को 1986 में टाइम मैगजीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया गया था। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता शशि थरूर सहित कई प्रमुख लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed