{"_id":"5fcb5bc98ebc3ecf9f10afa3","slug":"our-mlas-told-me-that-they-were-ashamed-to-see-amit-shah-as-home-minister-rajasthan-cm-ashok-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: गहलोत ने शाह पर साधा निशाना, बोले- उन्हें गृह मंत्री के रूप में देखकर शर्म आती है..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: गहलोत ने शाह पर साधा निशाना, बोले- उन्हें गृह मंत्री के रूप में देखकर शर्म आती है..
Sat, 05 Dec 2020 03:37 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 05 Dec 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : ANI
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने राजस्थान में सरकार गिराने की भरपूर कोशिश की। अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के बाद हमारे विधायकों ने मुझे बताया कि उन्हें गृह मंत्री के रूप में अमित शाह को देखकर शर्म आती है। एक समय था जब सरदार पटेल गृह मंत्री थे और अब वो हैं।
विज्ञापन
गहलोत ने आगे कहा कि, भाजपा आश्वासन दे रही थी कि उन्होंने पांच अलग-अलग सरकारों को गिरा दिया है और यह छठा होगा। भाजपा इस तरह की साजिश कर रही है। बता दें कि सीएम गहलोत ने आज सिरोही जिले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पूरे देश में भवन बनाए हैं, उनके लिए दिल्ली से पैसा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन