फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Order For Yuva Mitr To Create Fake Accounts on Facebook And Twitter Sawai madhopur CM Gehlot

Rajasthan: युवा मित्रों को सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाने के निर्देश, आदेश में कहा- 'सरकार की तारीफ करो'

Thu, 04 Aug 2022 06:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 04 Aug 2022 06:07 PM IST
सार

आदेश के अनुसार प्रत्येक युवा मित्र का स्वयं के नाम से एक ट्वीटर अकाउंट होना चाहिए। हर युवा मित्र को 10 डमी यानि फजी अकाउंट भी बनाने हैं। जिनमें कहीं भी युवा मित्र शब्द का उपयोग नहीं होना चाहिए। एक मोबाइल नंबर से 10 डमी अकाउंट बन जाएंगे।

विज्ञापन
Order For Yuva Mitr To Create Fake Accounts on Facebook And Twitter Sawai madhopur CM Gehlot
यह आदेश किए गए जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक सतीश कुमार सहारिया का एक आदेश चर्चा का कारण बना हुआ है। यह आदेश तीन जुलाई को जारी किया गया। जिसमें युवा मित्रों को लेकर कई तरह के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक युवा मित्र का खुद के नाम से एक ट्वीटर अकाउंट होना चाहिए। साथ ही हर युवा मित्र को 10 डमी यानि फर्जी अकाउंट भी बनाने हैं। इन डमी अकाउंट में कहीं भी युवा मित्र शब्द का उपयोग नहीं होगा चाहिए। एक मोबाइल नंबर से 10 डमी अकाउंट बन जा सकते हैं।
विज्ञापन





इस आदेश को लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर से मिलकर इसकी शिकायत की और मामले की जांच करने की मांग की है। अपनी शिकायत में गोठवाल ने कहा कि सतीश कुमार सहारिया सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सवाई माधोपुर ने विभाग के निदेशक के निर्देश लागू करने के लिए एक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार युवा मित्रों को एक टि्वटर अकाउंट और उसके 10 डमी टि्वटर अकाउंट आवश्यक रूप से खोलने के लिए बाध्य किया गया है।  
विज्ञापन


प्रदेश सरकार अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए फर्जी फेसबुक और टि्वटर अकाउंट की मदद ले रही है। सरकार से पारिश्रमिक प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि फर्जी अकाउंट बनाकर कांग्रेस सरकार की तारीफ करो। सरकार द्वारा इस फर्जीवाड़ा को प्रोत्साहित करना शर्मनाक कदम है। जितेंद्र गोठवाल ने लाठर से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी अकाउंट हैंडल करने वाले कार्मिकों को ऐसा करने से रोका जाए। इधर, सहायक निदेशक सतीश कुमार सहारिया का आदेश सामने आने के बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया है। इस दौरान उनका मुख्यालय आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जयपुर रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जारी आदेश में दिए गए यह निर्देश 
  • प्रत्येक युवा मित्र का स्वयं के नाम से एक ट्वीटर अकाउंट होना चाहिए। हर युवा मित्र को 10 डमी यानि फजी अकाउंट भी बनाने हैं। जिनमें कहीं भी युवा मित्र शब्द का उपयोग नहीं होना चाहिए। एक मोबाइल नंबर से 10 डमी अकाउंट बन जाएंगे। इन सभी अकाउंट से रिट्वीट तथा क्योट रिट्विट करना है। 
  • प्रत्येक युवा मित्र का एक फेसबुक और उसी मोबाइल नंबर से 5 डमी अकाउंट होने चाहिए। युवा मित्र अपने मुख्य अकाउंट और डनी अकाउंट से सोशल मीडिया का कार्य करेगा, बाकी अकाउंट से लाइक, कमेंट और शेयर करना है। 
  • जिला स्तर से सभी ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारियों को इंटर्नस के लिए वर्क के पारिवारिक, जन संवाद, संस्थागत संवाद और टेलीकॉलिंग रिपोर्ट संबंधी लिंक भेजे गए हैं। जिन पर प्रत्येक युवा मित्र को प्रतिदिन रिपोर्टिंग करनी है। इस लिंक पर फोटो और वीडियो अपलोड करने के लिए पहले उन्हें गूगल ड्राइव में सेव करना होगा।
  • युवा मित्रों को राजकीय अवकाश छोड़कर अन्य किसी प्रकार का कोई अवकाश नहीं मिलेगा। शनिवार को भी युवा मित्र द्वारा सोशल मीडिया का कार्य किया जाना है। ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय स्तर पर युवा मित्र को एक महीने में एक दिन का अवकाश दिया जा सकता है। इसके अलावा छ्ट्टी लेने से पहले जिला स्तर से अनुमति लेनी होगी।
  • प्रत्येक युवा मित्र को अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर सीएम अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं संबंधी प्रोफाइल फोटो लगानी है। साथ ही सभी युवा मित्रों को राज्य स्तरीय कार्यशाला में दिए गए ड्रेस कोड में उपस्थित होना है। बता दें कि सतीश कुमार सहारिया ने यह निर्देश सभी ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारियों को जारी किए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed