फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Opium served in government school of Barmer on Independence Day

Rajasthan: स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी स्कूल में बांटी गई अफीम, वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों के हाथ-पांव फूले

Tue, 16 Aug 2022 11:20 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 16 Aug 2022 11:20 AM IST
सार

बाड़मेर के एक सरकारी स्कूल में अफीम परोसने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सरकारी शिक्षक भी दिखाई दे रहा है, जो रजिस्टर में वहां पर बैठे लोगों से हस्ताक्षर करवा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
Opium served in government school of Barmer on Independence Day
स्कूल में परोसा गया अफीम - फोटो : Social Media

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर राजस्थान के सरकारी स्कूल में अफीम परोसने का मामला सामने आया है। स्कूल में बैठकर अफीम सेवन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आने के बाद शिक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को स्कूल खुलने पर जांच का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी उपखंड स्थित रावली नाडी स्कूल का है। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर साफ दिख रहा है। एक-दो छात्र भी टहलते नजर आ रहे हैं।स्कूल में सोमवार को ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। उसके बाद ग्रामीण और जनप्रतिनिधि स्कूल में दरी बिछाकर बैठ गए। इसके बाद अफीम दिया गया। मौके पर सभी करीब दो घंटे तक स्कूल परिसर में बैठे रहे।

विज्ञापन


— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) August 16, 2022 ">http://
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में अफीम परोसे जाने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। वे जब तक स्कूल पहुंचे, तब तक वहां से सब निकल चुके थे। वहीं सीबीईईओ ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि वीडियो सामने आने की बात संज्ञान में आया है। मंगलवार सुबह जाकर छात्र, शिक्षक और अभिभावकों के बयान लिए जाएंगे। रिपोर्ट बनाकर गुड़ामालानी एसडीएम को सौंपी जाएगी।


 


चार वीडियो आए सामने

स्कूल के चार वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में ग्रामीण स्कूल के बरामदे में बैठे हैं। एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठा है, जो रुपए लेने-देन का हिसाब कर रहा है। इसके साथ ही ब्याज में जोड़ने की बात भी हो रही है। वीडियो में एक सरकारी शिक्षक भी दिखाई दे रहा है, जो रजिस्टर में वहां पर बैठे लोगों के हस्ताक्षर करवा रहा है। दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि सहयोग राशि से अफीम लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed