फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Operation Sindoor: Ashok Gehlot welcomed 'Operation Sindoor'

Operation Sindoor: अशोक गहलोत बोले- सेना और भारत सरकार के साथ खड़ी है कांग्रेस, 'ऑपरेशन सिंदूर' का स्वागत

Wed, 07 May 2025 09:24 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 07 May 2025 09:24 AM IST
सार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस सैन्य कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि यह आतंकवाद पर करारा प्रहार है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन से देश में गर्व और उत्साह की भावना जगी है।

विज्ञापन
Operation Sindoor: Ashok Gehlot welcomed 'Operation Sindoor'
पूर्व सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना के "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों के ध्वस्तीकरण की कांग्रेस ने सराहना की। पूर्व सीएम अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा ने इस कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए समर्थन की बात कही। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने सीमा पार मौजूद आतंकवाद पर करारा प्रहार किया है, जिससे देशभर में गर्व और उत्साह की लहर है। इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कांग्रेस पार्टी ने भारतीय सेना की सराहना की है और सरकार के फैसले के साथ खड़े होने का संदेश दिया है।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: डोटासरा बोले- सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर हर भारतीय को गर्व, आतंकवाद समाप्त होना ही चाहिए
विज्ञापन

 


राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ट्वीट में कहा कि “भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंक पर कड़ा प्रहार किया है। कांग्रेस पार्टी और पूरा भारत इस कार्रवाई का स्वागत करता है और पूरी मजबूती से भारतीय सेना और भारत सरकार के साथ हम खड़े हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed