{"_id":"2f4211ee-4d8f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"online-learning-license-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में होगा ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में होगा ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Dec 2012 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में अब लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन ऑनलाइन किया जा सकेगा। यह व्यवस्था जनवरी से पूरे राज्य में शुरू होगी। लोग ऑनलाइन आवेदन के जरिए अपनी सुविधानुसार टेस्ट का दिन और समय तय कर सकेंगे।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त पवन आरोड़ा ने बताया कि बीकानेर में ऑनलाइन आवदेन व्यवस्था आज से शुरू की जा रही है। आवेदन करने वालों के 27 दिसंबर से टेस्ट शुरू हो जायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जयपुर में लर्निंग लाइसेंस की ऑनलाइन व्यवस्था सफल होने के बाद इसे जनवरी से पूरे राज्य में लागू किया जायेगा है।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था के तहत शुल्क जमा करने के लिए आरटीओ कार्यालय में अलग से काउंटर बनाये जायेंगे। लाइसेंस बनाने की प्रकिया से पहले आवेदकों को 20 मिनट की फिल्म के माध्यम से वाहन संचालन सम्बंधी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 10 स्लॉट तय किए गए हैं। आवेदन की पुरानी व्यवस्था भी साथ-साथ चलती रहेगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क पहले जैसा ही रहेगा।
विज्ञापन