{"_id":"65c496ae2f09a55ef00df358","slug":"one-who-committed-fraud-in-the-name-of-kvcl-india-limited-arrested-in-dausa-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: केवीसीएल इंडिया लिमिटेड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, आठ साल से चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: केवीसीएल इंडिया लिमिटेड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, आठ साल से चल रहा था फरार
Thu, 08 Feb 2024 02:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:24 PM IST
सार
आठ साल से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया था। संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले की पुलिस ने आठ साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने केवीसीएल इंडिया लिमिटेड (कल्पतरू बिल्ड स्टेट कारपोरेशन लिमिटेड ) कंपनी के नाम से प्लाट और धनराशी के लाभ का झांसा देकर लोगों से ठगी की थी।
विज्ञापन
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि रामचंद्र नेहरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट मानाराम गर्ग सीओ लालसोट के सुपरविजन और मुरारीलाल थाना अधिकारी थाना पापड़दा के नेतृत्व में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया था। संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर और मुखबिर की सूचना पर आरोपी जगवीर सिंह जाट को गिरफ्तार पकड़ा गया है। आरोपी जगवीर पुत्र मान सिंह जाट (30) भरतपुर के हबीबपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन