फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   One person detained in Kota for making fake call to bomb mla hostel in Mumbai and Bengaluru office

फोन से मुंबई और बंगलूरू में बम होने की झूठी खबर देने का आरोपी राजस्थान में गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2020 08:24 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 30 Sep 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
One person detained in Kota for making fake call to bomb mla hostel in Mumbai and Bengaluru office
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोटा में 36 वर्ष के एक व्यक्ति को मुंबई में एक विधायक हॉस्टल और बंगलूरू स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी के एक कार्यालय को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी वाली झूठी कॉल करने के आरोप में मंगलवार को हिरासत में लिया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने मुंबई और बंगलूरू पुलिस को सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को कथित तौर पर फोन किया और उन्हें बताया कि हॉस्टल और सॉफ्टवेयर कंपनी के कार्यालय में रखे बमों में दो घंटे में विस्फोट होगा।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने कहा कि कोटा पुलिस को रात में बाद में कॉल करने वाले व्यक्ति के शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मौजूद होने के बारे में सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सहायक पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार जैन और पुलिस उपाधीक्षक भगवत सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने कॉल करने वाले व्यक्ति को रेलवे स्टेशन के पास भीमगंजमंडी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक होटल से हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति की पहचान पीयूष पुरोहित के तौर पर हुई है।


उन्होंने बताया कि वह राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला है और अपने अभिभावकों के साथ महाराष्ट्र के धुले में रहता है।

यादव ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसने शराब के नशे में और अपने परिवार की सहानुभूति के लिए उक्त झूठी कॉल की थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त व्यक्ति की अभी तक कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं पाई गई है। उन्होंने बताया कि मुंबई और बंगलूरू पुलिस को उसकी हिरासत के बारे में सूचित कर दिया गया है।

भीमगंजमंडी पुलिस थाने के उप निरीक्षक चेतन शर्मा ने बताया कि पुरोहित एक कॉल सेंटर में काम करता था लेकिन वर्तमान में बेरोजगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed