फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   One Nation One Election Khachariyawas says BJP dissolve Lok Sabha and conduct elections 10 months before

Bharatpur: मंत्री खाचरियावास बोले- अचानक वन नेशन वन इलेक्शन की बात लाए, BJP को सौगंध- लोकसभा भंग कर चुनाव कराए

Sat, 02 Sep 2023 09:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 02 Sep 2023 09:21 PM IST
सार

खाचरियावास ने कहा कि भाजपा जाति धर्म में बांटने का काम कर रही है। ये लोग अब अचानक वन नेशन वन इलेक्शन की बात लेकर आ गए। सौगंध है बीजेपी के लोगों को, अभी के अभी आप लोकसभा भंग करो। 10 महीने पहले राजस्थान, एमपी , छत्तीसगढ़ के साथ चुनाव कराओ।

विज्ञापन
One Nation One Election Khachariyawas says BJP dissolve Lok Sabha and conduct elections 10 months before
खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा- अचानक वन नेशन वन इलेक्शन की बात लेकर आए हैं।  भाजपा के लोगों को सौगंध है कि वे लोकसभा भंग करें और 10 महीने पहले ही राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ के साथ लोकसभा के चुनाव करवाएं।

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस जिला पर्यवेक्षक और राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शनिवार को भरतपुर सर्किट हाउस में टिकट के दावेदारों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं भरतपुर, दौसा, करौली और सवाई माधोपुर का पर्यवेक्षक हूं। यहां लगभग 20 सीटें हैं। सभी का आवेदन लेना मेरा काम है। अगर, किसी का आवेदन ब्लॉक और जिला स्तर पर नहीं लिया गया है, तो मुझे दे सकता है। टिकट को लेकर फैसला प्रदेश इलेक्शन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी ही करेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग जनता के बीच रहते हैं, उनको अधिक प्राथमिकता दी जाएगी और दिल्ली से कुछ नेता चिल्लाते हैं, मैं तो राजस्थान के लोगों से अपील करना चाहूंगा जो लोग देश के लिए वोट मांग रहे हैं, उन पर बिल्कुल ध्यान नहीं दें। कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है। 
विज्ञापन


मंत्री खाचरियावास ने कहा कि भाजपा मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए और अपनी उपलब्धियां बताने से बचने के लिए रोज नया मुद्दा लेकर आती है। भाजपा हो या कांग्रेस सबको जबाब देना पड़ेगा। हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, लेकिन सबसे पहले देश है। इस देश में लोकतंत्र को लागू हुए सिर्फ 75 साल हुए हैं। इतना घमंड किसी पार्टी को नहीं होना चाहिए। लोकतंत्र के अनुसार पीएम, सीएम, मंत्री और विधायक बनिए, लेकिन देश से बड़ा कोई नहीं है। देश में हालात खराब हैं। बेरोजगारी से हर एक घंटे में 8-9 नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। पीएम ने 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन आज देश का पढ़ा लिखा नौजवान धक्के खा रहा है। सरकारी और प्राइवेट जॉब ही नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खाचरियावास ने कहा कि भाजपा जाति धर्म में बांटने का काम कर रही है। ये लोग अब अचानक वन नेशन वन इलेक्शन की बात लेकर आ गए। सौगंध है बीजेपी के लोगों को, अभी के अभी आप लोकसभा भंग करो। 10 महीने पहले राजस्थान, एमपी , छत्तीसगढ़ के साथ चुनाव कराओ। हम लोग कब मना कर रहे हैं। नाटक बंद करो और भले लोग बनने की कोशिश मत करो। लोग महंगाई, भूख ,गरीब और भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से परेशान हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed