{"_id":"64f359f5a19f19defb0c6fa5","slug":"one-nation-one-election-khachariyawas-says-bjp-dissolve-lok-sabha-and-conduct-elections-10-months-before-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: मंत्री खाचरियावास बोले- अचानक वन नेशन वन इलेक्शन की बात लाए, BJP को सौगंध- लोकसभा भंग कर चुनाव कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: मंत्री खाचरियावास बोले- अचानक वन नेशन वन इलेक्शन की बात लाए, BJP को सौगंध- लोकसभा भंग कर चुनाव कराए
Sat, 02 Sep 2023 09:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 02 Sep 2023 09:21 PM IST
सार
खाचरियावास ने कहा कि भाजपा जाति धर्म में बांटने का काम कर रही है। ये लोग अब अचानक वन नेशन वन इलेक्शन की बात लेकर आ गए। सौगंध है बीजेपी के लोगों को, अभी के अभी आप लोकसभा भंग करो। 10 महीने पहले राजस्थान, एमपी , छत्तीसगढ़ के साथ चुनाव कराओ।
विज्ञापन
खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा- अचानक वन नेशन वन इलेक्शन की बात लेकर आए हैं। भाजपा के लोगों को सौगंध है कि वे लोकसभा भंग करें और 10 महीने पहले ही राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ के साथ लोकसभा के चुनाव करवाएं।
विज्ञापन
दरअसल, कांग्रेस जिला पर्यवेक्षक और राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शनिवार को भरतपुर सर्किट हाउस में टिकट के दावेदारों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं भरतपुर, दौसा, करौली और सवाई माधोपुर का पर्यवेक्षक हूं। यहां लगभग 20 सीटें हैं। सभी का आवेदन लेना मेरा काम है। अगर, किसी का आवेदन ब्लॉक और जिला स्तर पर नहीं लिया गया है, तो मुझे दे सकता है। टिकट को लेकर फैसला प्रदेश इलेक्शन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी ही करेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग जनता के बीच रहते हैं, उनको अधिक प्राथमिकता दी जाएगी और दिल्ली से कुछ नेता चिल्लाते हैं, मैं तो राजस्थान के लोगों से अपील करना चाहूंगा जो लोग देश के लिए वोट मांग रहे हैं, उन पर बिल्कुल ध्यान नहीं दें। कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है।
विज्ञापन
मंत्री खाचरियावास ने कहा कि भाजपा मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए और अपनी उपलब्धियां बताने से बचने के लिए रोज नया मुद्दा लेकर आती है। भाजपा हो या कांग्रेस सबको जबाब देना पड़ेगा। हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, लेकिन सबसे पहले देश है। इस देश में लोकतंत्र को लागू हुए सिर्फ 75 साल हुए हैं। इतना घमंड किसी पार्टी को नहीं होना चाहिए। लोकतंत्र के अनुसार पीएम, सीएम, मंत्री और विधायक बनिए, लेकिन देश से बड़ा कोई नहीं है। देश में हालात खराब हैं। बेरोजगारी से हर एक घंटे में 8-9 नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। पीएम ने 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन आज देश का पढ़ा लिखा नौजवान धक्के खा रहा है। सरकारी और प्राइवेट जॉब ही नहीं है।
विज्ञापन
खाचरियावास ने कहा कि भाजपा जाति धर्म में बांटने का काम कर रही है। ये लोग अब अचानक वन नेशन वन इलेक्शन की बात लेकर आ गए। सौगंध है बीजेपी के लोगों को, अभी के अभी आप लोकसभा भंग करो। 10 महीने पहले राजस्थान, एमपी , छत्तीसगढ़ के साथ चुनाव कराओ। हम लोग कब मना कर रहे हैं। नाटक बंद करो और भले लोग बनने की कोशिश मत करो। लोग महंगाई, भूख ,गरीब और भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से परेशान हैं।