फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   one kg silver and one lakh rupees robbery in Hanumangarh two accused arrested

Rajasthan: बुजुर्ग व्यापारी और उसके पोते को बंधक बनाकर लूट करने की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2023 09:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 13 Jan 2023 09:59 PM IST
सार

हनुमानगढ़ के गोगामेडी थाना क्षेत्र के कणाउ गांव के बुजुर्ग व्यापारी और उसके पोते को घर में गन पॉइंट पर बंधक बनाकर 1 किलो चांदी की ज्वेलरी और 1 लाख रुपए नगद लूट कर ले जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
one kg silver and one lakh rupees robbery in Hanumangarh two accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग व्यापारी के गांव के ही रहने वाले एक आरोपी युवक विकास महला को गिरफ्तार किया। जबकि एक अन्य युवक को बापर्दा गिरफ्तार किया है। जिसका नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। एसपी अजय सिंह ने बताया कि कणाउ गांव निवासी 77 वर्षीय व्यापारी रामचंद्र खाती ने गोगामेडी थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


जिसमें बताया कि 18 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे 6 हथियारबंद लोग उनके घर में घुसे। जिन्होंने गन पॉइंट पर 19 वर्षीय पोते जतिन और उसे बंधक बनाकर रस्सी-तौलिये से बांध दिया। संदूक के अंदर रखी चांदी की बनी 1 किलोग्राम की ज्वेलरी और पेटी में रखें 1 लाख रुपये लूट कर ले गए। पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


वारदात में शामिल हरियाणा नंबर की कार बरामद
घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी रेंज ओमप्रकाश और एसपी अजय सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार और सीओ नरेंद्र पूनिया के सुपरविजन और एसएचओ अजय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर घटना के खुलासे के निर्देश दिए। गठित टीम ने संभावित रोड्स पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज और संदिग्ध स्थानों के बीटीएस डम्प डाटा हासिल किए। जिनका बारीकी से एनालिसिस किया गया। इसी दौरान घटना में शामिल हरियाणा नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई वारदातों में रहा शामिल
संदिग्ध नंबरों की कॉल डिटेल्स और मुखबिर की सहायता से पुलिस ने डकैती की वारदात का खुलासा कर घटना में शामिल मुलजिम विकास महला को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसने पूछताछ में बताया कि इस घटना में उसके अलावा 4 अन्य व्यक्ति शामिल थे।


खर्चे के लिए पैसों की कमी होने के कारण उन्होंने गांव के ही समृद्ध अनाज व्यापारी रामचंद्र खाती को टारगेट बनाया। इसके बाद पुलिस ने एक अन्य आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। जिसकी शिनाख्त परेड होना बाकी है। गिरफ्तार आरोपी विकास महला पहले भी मारपीट, हत्या का प्रयास, डकैती की वारदात में शामिल रहा है। दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है, इनसे ओर भी वारदातों के खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed