फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   One crore12 lakh rupees gold seized at Jaipur airport from a passenger trolley bag

Rajasthan: जयपुर एयरपोर्ट पर 1.12 करोड़ का सोना पकड़ाया, यात्री ने ट्रॉली बैग में तार के रूप में छिपाया था

Sat, 16 Jul 2022 02:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 16 Jul 2022 02:11 PM IST
सार

पूछताछ में यात्री ने बताया कि उसे शारजाह में एक परिचित ने सोना जयपुर पहुंचाने के लिए दिया था। बदले में उसे फ्लाइट टिकट और हजार रुपये दिए गए थे।

विज्ञापन
One crore12 lakh rupees gold seized at Jaipur airport from a passenger trolley bag
जयपुर एयरपोर्ट। - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने एक बार फिर सोना तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कस्टम विभाग की टीम ने यात्री के ट्रॉली बैग से करीब 2170.300 ग्राम तस्करी का सोना बरामद किया है। जिसकी कीमत एक करोड़ 12 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार सुबह 4:25 बजे एयर अरबिया की फ्लाइट से शारजाह से एक यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा था। जयपुर एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यात्री संदिग्ध लगा। यात्री के पास दो ट्रॉली बैग थे। पूछताछ करने पर यात्री संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद यात्री के सामान को जब चेक किया गया तो वायर जैसी इमेज सामने आई। सघनता से चेकिंग करने पर प्रत्येक ट्रॉली बैग में दो रोडियम पॉलिश्ड वायर बरामद हुई। जब वायर को चेक किया गया तो उसमें सोना निकला, जिसका वजन करीब 2170.300 ग्राम पाया गया।

विज्ञापन


यात्री ने ट्रॉली बैग के अंदर स्टील पट्टी में तार के रूप में सोना छुपा कर लाया गया था। पूछताछ में सामने आया है कि यात्री को शारजाह में उसके किसी परिचित ने सोना जयपुर पहुंचाने के लिए दिया था। सोना तस्करी के बदले यात्री को टिकट लालच और हजार रुपए दिए गए थे। सोना देने वाले व्यक्ति ने ही यात्री का टिकट करवाया था और हजार रुपये भी दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed