{"_id":"63c2d87e19014c26b71ee414","slug":"one-crore-will-be-given-in-exchange-of-old-coins-seven-lakh-cheated-by-greedy-youth-in-jodhpur-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: तीन, पांच और दस पैसे के सिक्कों के मिलेंगे एक करोड़, इस चक्कर में युवक ने गंवाए सात लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: तीन, पांच और दस पैसे के सिक्कों के मिलेंगे एक करोड़, इस चक्कर में युवक ने गंवाए सात लाख
Sat, 14 Jan 2023 09:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 14 Jan 2023 09:59 PM IST
सार
सात लाख रुपये की ठगी का शिकार हुए युवक ने थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने एक करोड़ के लालच में आकर शातिर ठग को कई बार में रुपये ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर जिले के मथानिया में रहने वाले एक युवक से शातिर ने सात लाख रुपये ठग लिए। ऑनलाइन विज्ञापन के जाल में फंसे युवक ने पुराने सिक्के बेचने की इच्छा जाहिर की थी। शातिर ठग ने पुराने सिक्कों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ होना बताया था। बाद में युवक को झांसे में लेककर सात लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए और फिर साइट बंद कर दी। ठगी का पता चलने के बाद युवक ने थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
मथानिया थाना अधिकारी राजीव भादू ने बताया कि सेठाराम का चौक मथानिया के रहने वाले मुकेश पुत्र मेघराज प्रजापत ने केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि उसने ऑनलाइन एक विज्ञापन देखा था। जिस पर संपर्क करने पर सामने वाले शख्स ने कंपनी द्वारा पुराने सिक्कों की खरीद फरोख्त करने की जानकारी दी। झांसे में आए युवक ने अपने पास में पांच, दस और तीन पैसे आदि के सिक्कों का कलेक्शन होने के बारे में व्यक्ति को बताया।
विज्ञापन
शातिर ठग द्वारा दिए गए नंबर पर युवक ने सिक्कों की फोटो भेज दी। जिसके बाद उसने इन सिक्कों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये बताई। ठग ने उससे कहा कि कंपनी उसे 50 लाख रुपये देगी। बाद में सिक्के बिकने पर और रकम दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद ठग ने कुछ औपचारिकताएं पूरी करने को कहा और कभी रजिस्ट्रेशन के नाम पर तो कभी किसी और तरह की फीस के नाम पर पिछले छह महीने तक उससे रुपये लेती रही। पीड़ित मुकेश अपने परिचितों से उधार लेकर उसे पैसे भेजता रहा। इस दौरान उसने करीब सात लाख रुपये उसे भेज दिए। इसके बाद शातिर ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया और साइट भी बंद कर दी। जिसके बाद पीड़ित ने शातिर ठग के खिलाफ केस दर्ज कराया है।