Morena Murder Case: मुरैना गोलीकांड का एक आरोपी सीकर से गिरफ्तार, जमीनी विवाद छह लोगों को गोलियों से भूना था
सीकर पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि 5 मार्च 2030 को एमपी के मुरैना जिले के लेपा गांव में रंजिश के कारण सुनील तोमर के परिजनों को गोली मार दी गई थी। हत्या के आरोप में भूपेंद्र, अजीत, सोनू, श्यामू, मोनू, रामू, गौरव, रज्जो और धीर के खिलाफ सिहोनिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 5 मई को जमीनी विवाद के चलते 6 लोगों की हत्या की गई थी। हत्या के बाद से आरोपी फरार हो गया था, जिसे सीकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है।
यह है पूरा मामला
सीकर पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि 5 मार्च 2030 को एमपी के मुरैना जिले के लेपा गांव में रंजिश के कारण सुनील तोमर के परिजनों को गोली मार दी गई थी। हत्या के आरोप में भूपेंद्र, अजीत, सोनू, श्यामू, मोनू, रामू, गौरव, रज्जो और धीर के खिलाफ सिहोनिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। हत्या के बाद से आरोपी फरार थे। मुरैना पुलिस ने आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित किया था। हत्या के मामले में फरार एक आरोपी सोनू सिंह (27) को रींगस से सीकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोनू को मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया है।