फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   One accused arrested with 291 kg ganja in Kota Rajasthan News

Rajasthan: खाली कैरेट की आड़ में ट्रक से गांजे की तस्करी, 291 किलो गांजा समेत एक गिरफ्तार, साथी फरार

Tue, 07 Feb 2023 05:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 07 Feb 2023 05:23 PM IST
सार

कोटा पुलिस ने गुजरात नंबर प्लेट लगे ट्रक से अवैध गांजे की तस्करी पकड़ी है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। नेशनल हाईवे पर नाकेबंदी के दौरान करीब 292 किलो गांजा ट्रक से बरामद हुआ है।

विज्ञापन
One accused arrested with 291 kg ganja in Kota Rajasthan News
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा की मोडक और चेचट थाना पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई कर नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी में एक गुजरात नंबर के ट्रक से 291 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। खाली प्लास्टिक के कैरेट की आड में गांजे की तस्करी की जा रही थी। कोटा रूरल एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि मौके से सुरेश भारती पुत्र शिव भारती (34 वर्ष) निवासी सुभाष नगर थाना रामंगज जिला अजमेर को गिरफ्तार किया गया। इसका साथी सुगना राम पुत्र गणपत राम निवासी पीह तहसील परबतसर जिला नागौर कार्रवाई के दौरान फरार हो गया।

विज्ञापन


प्लास्टिक कैरेट के नीचे छुपा कर रखा था 291 किलो 700 ग्राम गांजा
एसपी सागर ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ और फार्म्स के खिलाफ कार्रवाई के तहत रामगंजमंडी सीओ एन प्रवीण नायक के सुपरविजन में सूचना पर थाना मोडक, चेचट और साइबर सेल से गठित की गई टीम ने नेशनल हाईवे 52 ढाड का मोका दरा के पास नाकाबंदी में गुजरात नंबर के ट्रक से प्लास्टिक के कैरेट के नीचे छुपा कर रखा 291 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद कर तस्कर सुरेश भारती को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


कार्रवाई में शामिल टीम
थानाधिकारी मोडक राजेन्द्र प्रसाद मय जाब्ता, थानाधिकारी चेचट बन्नालाल मय जाब्ता और साईबर सेल के कॉन्स्टेबल नरेन्द्र सिंह और लाखन सिंह इस कार्रवाई में शामिल रहे तस्कर के फरार साथी की भी अब तलाश की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार तस्करी के आरोपी से यह पता करने में जुटी है कि वह गांजे की खेप कहां से लेकर आया था और गुजरात में कहां इसकी सप्लाई दी जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed