फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   on the occasion of international woman day two brides come from pakistan from wagah border

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : पाकिस्तान से वतन वापस लौटेंगी दो दुल्हनें, 2019 से नहीं मिल रहा था वीजा

Mon, 08 Mar 2021 02:03 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 08 Mar 2021 02:03 PM IST
सार

  • बाड़मेर-जैसलमेर की दो दुल्हनें पाकिस्तान से वापस आएंगी भारत
  • 2019 में राजस्थान के नेपाल सिंह और महेंद्र सिंह से हुई थी शादी
  • पुलवामा हमला और एयरस्ट्राइक के बाद वीजा नहीं दे रहा था पाकिस्तान

विज्ञापन
on the occasion of international woman day two brides come from pakistan from wagah border
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजस्थान से एक अच्छी खबर सामने आई है। बाड़मेर-जैसलमेर की दो दुल्हनें वाघा बॉर्डर के जरिए भारत आ रही हैं। साल 2019 में जैसलमेर के बईया गांव के नेपाल सिंह और बाड़मेर जिले के गिराब क्षेत्र के महेंद्र सिंह की पाकिस्तान के अमरकोट और सिणोई में शादी हुई थी। 

विज्ञापन


इन दोनों की बारात थार एक्सप्रेस से पाकिस्तान गई लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्तों में कड़वाहट और वीजा की मुश्किलों के चलते दोनों दुल्हनों को पाकिस्तान में रहना पड़ा। इन दोनों दुल्हनों के लिए लाने के लिए वाघा बॉर्डर पर उनके परिवार के लोग पहुच गए हैं। 
विज्ञापन


ऐसा बताया जा रहा है कि वाघा बॉर्डर से महेंद्र सिंह की पत्नी छगनी, नेपाल सिंह की पत्नी कैलाश और उनकी सास मोर कंवर भारत आ रही हैं। बता दें कि बाड़मेर-जैसलमेर जिले का पाकिस्तान से रोटी-बेटी का रिश्ता है। यहां कई परिवारों की पाकिस्तान में रिश्तेदारी है। पुलवामा हमला और एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों में तनाव का माहौल रहा, जिसकी वजह से इन परिवार के रिश्तों पर भी असर पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला ?
बता दें कि बाड़मेर-जैसलमेर के दो युवाओं की साल 2019 में पाकिस्तान के सिंध में शादी हुई थी। महेंद्र सिंह की छगनी और नेपाल सिंह की कैलाश से शादी हुई थी। पुलवामा का हमला और एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान उन्हें वीजा नहीं दे रहा था, जिसकी वजह से वो भारत नहीं आ पा रही थीं। हालांकि अब उनके भारत लौटने का रास्ता साफ हो गया है। ये दोनों दुल्हनें आज वाघा बॉर्डर के जरिए भारत वापस आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed