फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   On the occasion of 75thIndependenceDay Cm Ashok Gehlot hoisted National Flag in Jaipur

स्वतंत्रता दिवस : तिरंगा फहराने के बाद सीएम गहलोत बोले- देश को अंखड रखने के लिए संविधान की मूल भावना का पालन करना जरूरी

Sun, 15 Aug 2021 01:42 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 15 Aug 2021 01:42 PM IST
सार

पूरे देश में आज 75वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। पूरा भारत देश आज आजादी का जश्न मना रहा है। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एक लंबा सफर तय कर हम यहां तक पहुंचे हैं, आज हम उन शहीदों को करते हैं जिन्होंने आजादी के लिए अपना  प्राण दे दिया। 

विज्ञापन
On the occasion of 75thIndependenceDay Cm Ashok Gehlot hoisted National Flag in Jaipur
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को ध्वजारोहण किया। गहलोत ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से संविधान की रक्षा करने की अपील की। इस दौरान सीएम ने कहा कि देश को अंखड बनाए रखने के लिए लोगों को संविधान की मूल भावना का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि 74 साल का सफर तय कर हम यहां तक पहुंचे हैं, आज हम उन ज्ञात-अज्ञात शहीदों को, सैनिकों को याद करते हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। महात्मा गांधी की अगुआई में पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे नेताओं ने जिस तरह संघर्ष किया, वह बेमिसाल था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया, लेकिन खालिस्तान नहीं बनने दिया।
विज्ञापन


वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी उपमहाद्वीप में शांति स्थापित करने की भावना रखते थे और उन्होंने भी अपने प्राण गंवा दिए। अशोक गहलोत ने कहा कि नई पीढ़ी को संविधान की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए ताकि दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 21वीं सदी में हिंदुस्तान को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में लाने के सपने को पूरा किया जा सके। ध्वजारोहण करने से पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed