फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   On the name of Gangsters Kailash Manju Goldie Brar Lawrence Bishnoi demanded Rs 5 lakh extortion from the jaipur businessman

Rajasthan: गैंगस्टर के नाम से व्यापारी से रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की धमकी, दुबई से आया कॉल

Tue, 28 Jun 2022 01:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 28 Jun 2022 01:54 PM IST
सार

व्यापारी को मैसेज आया कि अगर पैसे नहीं दिए तो बच्चों को उठा लिया जाएगा और उसे गोली मार दी जाएगी।

विज्ञापन
On the name of Gangsters Kailash Manju Goldie Brar Lawrence Bishnoi demanded Rs 5 lakh extortion from the jaipur businessman
आदर्श नगर थाना पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर में कैलाश मांजू, गोल्डी बरार, लॉरेंस बिश्नोई और कैलाश के नाम से व्यापारी को धमकाने और रंगदारी मांगने का मामाला सामने आया है। इस संबंध में राजा पार्क निवासी अरविंद सुखीजा ने सोमवार रात पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन


आदर्श नगर थानाधिकारी विष्णु कुमार खत्री ने बताया कि मोबाइल व्यवसायी के फोन पर 26 जून को दुबई के नंबर से एक व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम विक्की गिल बताया। साथ ही जो मैसेज भेजा गया था वह मैसेज गैंगस्टर कैलाश मांजू के नाम से भेजा गया।  जिसमें पांच लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई। व्हाट्सएप पर मैसेज आने के बाद जब पीड़ित ने उक्त नंबर को ब्लॉक कर दिया तो उसके बाद एक अन्य नंबर से व्यापारी को व्हाट्सएप मैसेज भेज कर सोमवार दोपहर 12 बजे तक पांच लाख रुपए की व्यवस्था करने और पहले वाले नंबर को अनब्लॉक करने की धमकी दी गई। साथ ही बिना किसी रुकावट के व्यापार करने के लिए गोल्डी बरार, लॉरेंस बिश्नोई और कैलाश के नाम से रंगदारी देने को कहा गया।

विज्ञापन


मैसेज में बदमाश ने यह भी लिखा कि यदि पांच लाख रुपए की व्यवस्था नहीं होती है तो व्यापारी को गोली मार दी जाएगी और साथ ही उसके बच्चों को उठा लिया जाएगा। दुबई के नंबर से उक्त मैसेज प्राप्त होने के बाद व्यापारी काफी घबरा गया, जिसने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को की जानकारी दी। उसके बाद परिवार के सदस्यों के कहने पर सोमवार देर रात आदर्श नगर थाने पहुंच मुकदमा दर्ज करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed