फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   On the complaint of woman sub inspector, an FIR registered against Bhanwar Singh Palara and some other people

राजस्थान: पूर्व भाजपा नेता भंवर सिंह पर महिला ASI के साथ दुष्कर्म का आरोप, पूर्व ASP समेत 12 के खिलाफ FIR दर्ज

Sun, 30 Jan 2022 10:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 30 Jan 2022 10:40 AM IST
सार

महिला ASI ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भंवर सिंह पुलिस लाइन स्थित उसके क्वार्टर पर आया। रिवॉल्वर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध जताने पर शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद कई बार अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन
On the complaint of woman sub inspector, an FIR registered against Bhanwar Singh Palara and some other people
पूर्व भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा - फोटो : Facebook

विस्तार

पूर्व भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। यह गंभीर आरोप भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर थाने में दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में अजमेर निवासी पलाड़ा सहित 12 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। इसमें नागौर के पूर्व ASP संजय गुप्ता भी शामिल हैं। पीड़िता ASI का आरोप है कि भीलवाड़ा पुलिस लाइन स्थित उसके क्वार्टर पर भंवर सिंह ने साल 2018 से 2021 तक कई बार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। इसके सबूत महिला के पास हैं। महिला मूल रूप से अजमेर के मसूदा की रहने वाली है।

विज्ञापन


प्रताप नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा के पुलिस लाइन में रहने वाली ASI ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में भंवर सिंह के ड्राइवर रविंद्र, पीए किशन पुरी, बॉडीगार्ड करण, बजरंग, विजय, संग सा, मनीषा, धीरज, महिला कॉन्स्टेबल रश्मि, नागौर के ASP संजय गुप्ता व शिव बन्ना का नाम भी शामिल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जबरदस्ती दुष्कर्म के बाद शादी का झांसा
ASI ने बताया कि उसने वर्ष 2018 में पलाड़ा से ट्रांसफर के लिए नागौर के तत्कालीन ASP संजीव गुप्ता के कहने पर सम्पर्क किया था। विधानसभा चुनाव के दौरान भंवर सिंह ASI के पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर पर आया। रिवॉल्वर दिखाकर दुष्कर्म किया। विरोध जताने पर शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद कई बार अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ  दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान का खतरा होने से दर्ज करवाया मामला
पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अप्रैल 2021 में वह जोधपुर गई थी। जहां भंवर सिंह पलाड़ा व अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। उसके फोटो को वायरल करने की धमकी दी थी। इसके बाद से पीड़िता के पास धमकी भरे फोन आ रहे हैं। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसे डर है कि उसकी हत्या की जा सकती है। उसे गंभीर मामले में फंसाया जा सकता है। इसके चलते पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया।


 मामले की जांच करेंगी ASP चंचल मिश्रा
भीलवाड़ा SP आदर्श सिद्धू ने बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में मुख्य आरोपी भंवर सिंह पलाड़ा के साथ 12 लोगों के नाम दर्ज हैं। इनमें एक ASP का नाम भी शामिल है। इस पूरे मामले की जांच शाहपुरा ASP चंचल मिश्रा करेंगी। चंचल मिश्रा इससे पहले आसाराम के मामले में जांच कर चुकी हैं।  भीलवाड़ा SP आदर्श सिद्धू ने बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में मुख्य आरोपी भंवर सिंह पलाड़ा के साथ 12 लोगों के नाम दर्ज हैं। इनमें एक ASP का नाम भी शामिल है। इस पूरे मामले की जांच शाहपुरा ASP चंचल मिश्रा करेंगी। चंचल मिश्रा इससे पहले आसाराम के मामले में जांच कर चुकी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed