{"_id":"641c1d9c9137ccea2f0fad13","slug":"on-leaving-the-post-of-state-president-satish-poonia-says-welcome-the-party-decision-bjp-will-be-stronger-now-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रदेशाध्यक्ष पद से विदाई पर सतीश पूनिया बोले- पार्टी के निर्णय का स्वागत, अब और मजबूत होगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रदेशाध्यक्ष पद से विदाई पर सतीश पूनिया बोले- पार्टी के निर्णय का स्वागत, अब और मजबूत होगी भाजपा
Thu, 23 Mar 2023 03:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 23 Mar 2023 03:36 PM IST
सार
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से विदाई होने के बाद सतीश पूनिया ने बयान जारी कर पार्टी निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा - सीपी जोशी के अध्यक्ष बनने से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी। पूनिया ने पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया है।
विज्ञापन
सतीश पूनिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष रहे सतीश पूनिया ने पद से विदाई पर वक्तव्य जारी कर कहा- मैं हृदय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और पार्टी के निर्णय का स्वागत करता हूं।
विज्ञापन
यह भारतीय जनता पार्टी ही है जो सदैव समय-समय पर नए नेतृत्व को तैयार करती है, अवसर देती है और आगे बढ़ाती है।
विज्ञापन
सीपी जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनने से पार्टी को और ज्यादा ताकत मिलेगी
पूनिया ने कहा- सांसद सीपी जोशी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नॉमिनेट होने से पार्टी को और ज्यादा ताकत मिलेगी। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 2023 में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेंगे और भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगे। 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
सदन से लेकर सड़क तक विपक्ष की भूमिका का निर्वहन ईमानदारी से किया
सतीश पूनिया ने कहा- पार्टी ने मुझे पूरे 3 वर्ष संगठनात्मक काम के लिए दिए और मैंने भी कोरोना के भीषण संकट में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मंशा के मुताबिक रचनात्मक कार्यों से सहभागिता दी। पार्टी के सेवा ही संगठन के इस कार्य में प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने करोड़ों जरूरतमंदों की भोजन, राशन, दवाइयां जैसे कामों से सेवा की। उसी प्रकार सदन से लेकर सड़क तक विपक्ष की भूमिका का निर्वहन ईमानदारी से किया। वहीं आज भाजपा राजस्थान में धरातल पर 50 हजार बूथों तक पहुंची है और इस कार्य में सभी सहयोगी नेताओं और कार्यकर्ताओं का हृदय से आत्मिक आभार व्यक्त करता हूं।