फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Omicron infected person death in Rajasthan, second death in the country due to new variant of Corona

देश में ओमिक्रॉन से दूसरी मौत: राजस्थान में संक्रमित व्यक्ति की गई जान, एक दिन पहले ही आई थी निगेटिव रिपोर्ट

Fri, 31 Dec 2021 01:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 31 Dec 2021 01:34 PM IST
सार

देश में ओमिक्रॉन से यह दूसरी मौत है। इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र में भी ओमिक्रॉन संक्रमित व्यक्ति की मौत हाे गई थी। 

विज्ञापन
Omicron infected person death in Rajasthan, second death in the country due to new variant of Corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान में ओमिक्रॉन से संक्रमित एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। वह उदयपुर का रहने वाला था और उसकी उम्र 73 वर्ष थी। देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्ति की मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र में भी ओमिक्रॉन संक्रमित व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया था, वह नाइजीरिया से लौटा था। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, नाइजीरिया से लौटे 52 वर्षीय व्यक्ति की 28 दिसंबर को पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। इनको 13 साल से मधुमेह था। इनकी मौत का कारण गैर-कोविड बताया गया। बाद में रिपोर्ट से पता चला की वह व्यक्ति ओमिक्रोन संक्रमित था।

विज्ञापन


एक दिन पहले आई थी निगेटिव रिपोर्ट
उदयपुर के रहने वाले व्यक्ति को 15 दिसंबर को तबीयन बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महाराणा भूपाल चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा था। व्यक्ति की कोरोना जांच कराई गई थी, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद बुजुर्ग के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था, जिसमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बाद में संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव भी आ गई थी। इसके बाद भी व्यक्ति की जान चली गई। इस तरह के मामले ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। 
विज्ञापन


देश में ओमिक्रॉन के 1270 मामले 
देश में ओमिक्रॉन संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब तक 23 राज्यों में यह संक्रमण फैल चुका है और 1270 मामलों की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 450 मामले महाराष्ट्र में हैं। वहीं दिल्ली में 320 ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं। महाराष्ट्र में गुरुवार रात 198 ओमिक्रॉन के नए मामले सामने आए थे, जिसमें 190 मामले अकेले मुंबई से थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed