फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Officer of Ratanada police station Bhupendra singh suspend in case of 4.50 lakhs bribe

पुलिस अधिकारी लोगों से बरामद राशि मालखाने में नहीं करता था जमा, गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड

Sun, 23 Jun 2019 12:43 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Sun, 23 Jun 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Officer of Ratanada police station Bhupendra singh suspend in case of 4.50 lakhs bribe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान में रातानाड़ा थाने के सीओ भूपेंद्र सिंह को 4.50 लाख रुपये मालखाने में जमा कराने के बजाय जेब में रखने के आरोप में एसीबी ने गिरफ्तार किया है। साथ में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। इसी मामले में दूसरे आरोपी एसआई गणपतलाल अभी तक फरार हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि रातानाड़ा थाना पुलिस ने एक युवक को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था और उसके घर से 4.50 लाख रुपये जब्त किए थे। युवक का आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद वह अपनी राशि लेने थाने पहुंचा तो सीओ और मामले के जांच अधिकारी गणपतलाल ने रुपये वापस देने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


युवक ने बताया कि इस राशि को थाने के रिकॉर्ड में भी नहीं दिखाया गया था। बाद में दोनों अधिकारियों ने आधी राशि देने की बात कही। इस बीच आरोपी युवक ने एसीबी में शिकायत कर दी। शुक्रवार को जब भूपेंद्र सिंह ने युवक को एक लाख रुपये की राशि वापस की तो उसे एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी गणपतलाल मौके से फरार हो गया। एसीबी की जांच में खुलासा हुआ है कि भूपेंद्र सिंह की शराब ठेकों और हुक्का बार सहित अन्य कारोबारियों से करीब 1.60 लाख रुपये की बंधी लगी हुई थी। एसीबी सूत्रों के अनुसार उनके पर्स में मिली पर्ची से इसका खुलासा हुआ है। इसमें 1.60 लाख मासिक का लेखा-जोखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed