फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nuh violence Internet shut down till 6 am tomorrow in Mewat Bharatpur

Rajasthan: भरतपुर के मेवात में कल सुबह 6 बजे तक इटरनेट बंद; पहाड़ी, सीकरी और कामां अति संवेदनशील इलाका

Wed, 02 Aug 2023 08:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 02 Aug 2023 08:00 PM IST
सार

हरियाणा में हो रही हिंसा को देखते हुए पहाड़ी, कामां, नगर और सीकरी में सुबह छह बजे तक इंटरनेट सेवा बंद हैं। वहीं, हिंसा का असर भरतपुर में न पड़े इसके लिए बॉर्डर पर फोर्स तैनात की गई है। हर आने जाने वाले वाहन को चेक किया जा रहा है।

विज्ञापन
Nuh violence Internet shut down till 6 am tomorrow in Mewat Bharatpur
बार्डर पर तैनात है पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले की सीमा से सटे हरियाणा में धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा को देखते हुए भरतपुर की 4 तहसीलों में नेटबंदी 3 अगस्त सुबह 6 बजे तक बढ़ा दी गई है। 1 अगस्त को सीकरी, पहाड़ी, कामां, नगर, जुरहरा सहित पूरे मेवात इलाके में नेटबंदी शुरू हुई थी। 
विज्ञापन


हिंसा का असर भरतपुर में न पड़े इसके लिए भरतपुर हरियाणा बॉर्डर पर फोर्स तैनात की गई है। हर आने जाने वाले वाहन को चेक किया जा रहा है। जिससे जिले में भारी संख्या में भीड़ प्रवेश न कर सके। 
विज्ञापन


संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने नेटबंदी बढ़ाने के आदेश जारी करते हुए बताया है कि हरियाणा में हो रही हिंसा को देखते हुए पहाड़ी, कामां, नगर और सीकरी में 2G, 3G, 4G, 5G सेवाओं को 1 अगस्त से 2 अगस्त सुबह 6 बजे तक निलंबित किया गया था। बुधवार को इसे बढ़ाते हुए गुरुवार सुबह छह बजे तक कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


31 जुलाई को हरियाणा नूंह मेवात में ब्रज मंडल धार्मिक यात्रा निकाले जाने के दौरान खंडेला मोड़ पर धार्मिक यात्रा में पथराव और आगजनी की घटना की गई। 1 अगस्त को भी गुरुग्राम सेक्टर 66 में भी आगजनी की घटना हुई।  इन घटनाओं को देखते हुए भरतपुर के मेवात इलाके में नोटबंदी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed