{"_id":"c9c0fd635289aa07a332eb5d704a7361","slug":"now-condition-of-ajmer-will-be-improve-now-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुधरेगी अजमेर की दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सुधरेगी अजमेर की दशा
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 01 Oct 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय पटल पर ख्याति प्राप्त अजमेर की दशा स्मार्ट सिटी बनने से सुधर सकती है। प्रकृति ने अरावली की पहडिय़ों के बीच बसे अजमेर शहर को दो झीलें देकर खूबसूरत बनाया है, लेकिन विकास करनेवाली एजेंसियों की उदासीनता के कारण हालात बद से बद्तर हैं।
विज्ञापन
ख्वाजा की नगरी में साफ-सफाई, पानी, सीवर, सुविधाजनक परिवहन जैसी आधारभूत सुविधाओं का नितांत अभाव है। इस माहौल में पर्यटक अजमेर से बाहर खट्टी यादों के साथ निकलते हैं। गम्भीर बात यह है कि दरगाह के आस-पास का माहौल भी पर्यटकों को सालता है। अजमेर में अभी घुसते ही पर्यटक नाक-मुंह सिकोडऩे को मजबूर हो जाता है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक मूलभूत सुविधाओं के मामले में अजमेर काफी पीछे हैं। गर्मियों में पानी अक्सर 72 से 96 घंटों के बाद एक बार बमुश्किल एक घंटे के लिए मिलता है। यहां रहनेवाले भी आहत हैं। पर्यटकों के लिए अच्छे होटल तक नहीं हैं। हालांकि शहर की व्यवस्थाओं में सुधार होगा, तो पर्यटन क्षेत्र में अपने-आप सुधार होगा। रोजगार के संसाधनों की कमी के कारण लोग अजमेर से बाहर निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
अजमेर नगर निगम के सीईओ सी.आर. मीणा ने बताया कि स्मार्ट सिटी में सड़क, बिजली, पानी, सीवर, आरओबी जैसी सभी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। साफ-सफाई और ठोस कचरा निस्तारण को लेकर व्यवस्थाएं होंगी। शहर को योजनागत तरीके से संवारा जाएगा। इससे पर्यटन क्षेत्र सुधरेगा और रोजगार के लिए उद्योग आदि लगेंगे।
नगर निगम के महापौर कमल बाकोलिया ने कहा कि परिवहन की सुविधाओं में सुधार काफी आवश्यक है, जिससे सड़कों पर प्रदूषण से छुटकारा मिल सके। उन्होंने कहा कि अब मोनोरेल सुविधा की संभावना, सिक्यूरिटी सर्विलांस, ग्रीन ट्रांसपोर्ट, स्मार्ट एनवायरमेंट, स्मार्ट एनर्जी के क्षेत्र में विकास हो सकेगा।
जनपथ पर झाड़ू लगाएंगे कल्याण सिंह
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह बृहस्पतिवार को गांधी जयंती के अवसर पर राजस्थान विधानसभा के सामने जनपथ पर झाडू लगाकर सफाई अभियान की शुरूआत करेंगे। इससे पूर्व वे सुबह 11 बजे अमर जवान ज्योति के समीप प्रदेश के महिला, पुरूष और बच्चों को स्वच्छ भारत की शपथ दिलाएंगे। राज्यपाल ने स्वच्छ भारत अभियान के लिए लोगों से स्वच्छ भारत अभियान में सहभागिता के लिए अपील की है। साथ ही, कल्याण सिंह ने गांधी जयन्ती के अवसर पर राजस्थानवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी गांधी जी के आदर्शों को जीवन में उतार कर ऐसे भारत के निर्माण में भागीदारी निभानी हैं, जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चले।
हैलीकॉप्टर दुर्घटना में जयपुर के मेजर विकास वरयानी शहीद
मेजर विकास वरयानी बुधवार को उत्तर प्रदेश के बरेली में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को बरेली से वायुयान द्वारा दोपहर एक बजे जयपुर के दुर्गापुरा स्थित उनके पैतृक निवास पर पहुंचेगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ पैतृक निवास स्थान पर किया जाएगा।