फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   no project got stuck due to budget In one year said minister kharra

Pali: एक वर्ष में कोई भी प्रोजेक्ट बजट की वजह से नहीं अटका, विपक्ष का काम है आरोप लगाना; मंत्री झाबरसिंह खर्रा

Fri, 13 Dec 2024 08:18 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 13 Dec 2024 08:18 AM IST
सार

Pali: नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने कहा है कि विपक्ष का काम सिर्फ आरोप लगाना है, जबकि हकीकत यह है कि इस एक साल में एक भी प्रोजेक्ट बजट की वजह से नहीं अटका है।

विज्ञापन
no project got stuck due to budget In one year said minister kharra
मंत्री झाबरसिंह खर्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री झाबरसिंह खर्रा पाली में मीडिया से रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता के दौरान जब सरकार पर विपक्ष के आरोपों पर सवाल किये गए तो उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है आरोप लगाना।

विज्ञापन


65 हजार युवाओं को मिली नौकरी
उन्होंने कहा कि गत एक वर्ष में प्रदेश में 65 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, और इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक यह आंकड़ा एक लाख तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


1 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
खर्रा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मार्च 2025 तक सरकार द्वारा 1 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि गत एक वर्ष में प्रदेश में एक भी प्रोजेक्ट बजट की वजह से नहीं अटका है, वो समय अलग था जब सिर्फ घोषणाएं तो हो जाती थी पर बजट में उसपर कोई प्रावधान ही नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्ववर्ती सरकार के कार्यों की समीक्षा जारी
खर्रा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने केंद्र द्वारा प्रदेश को भेजी गई राशि का हिसाब तक नहीं दिया, जिसके परिणामस्वरूप भारत सरकार से कई योजनाओं के लिए नहीं मिल पाई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यों की समीक्षा जारी है।


हटेंगे अतिक्रमण
पाली जिला मुख्यालय पर हुए अतिक्रमणों के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि बारिश के दौरान पाली शहर में जो बाढ़ के हालत उत्पन्न हुए थे, उसके लिए यहां जगह जगह हुए अतिक्रमण जिम्मेदार थे, उन अतिक्रमणों को चिह्नित किया जा रहा है और फिर उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि फिर से इस प्रकार के हालात उत्पन्न नहीं हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed