फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nirav Modi property attachment worth Rs 52 crores in Jaisalmer

नीरव मोदी की जैसलमेर में 52 करोड़ रुपए की विंड फार्म प्रॉपर्टी अटैच

Wed, 30 May 2018 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर Updated Wed, 30 May 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
Nirav Modi property attachment worth Rs 52 crores in Jaisalmer
Nirav Modi, PNB Scam
पीएनबी बांक को करोड़ों की चपत लगाने वाले नीरव मोदी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान के जैसलमेर स्थित 52.80 करोड़ रुपए की विंड फार्म प्रॉपर्टी अटैच कर दी है। ईडी सूत्रों के अनुसार ये प्रॉपर्टी हीरे के व्यापारी नीरव मोदी से ही संबंधित है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस प्रॉपर्टी को अटैच करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के तहत नीरव से संबंधित 9.6 मेगावाट क्षमता की कई विंड मिल वाली प्रॉपर्टी को सीज किया जा सकता है। ये विंड मिल सोलर एक्सपोर्टस, स्टेलर डायमंडस, डायमंड आरयूएस, मैसर्स नीशाल मर्केंडाइज प्रा.लि. द्वारा संचालित है। ये कार्रवाई अर्थशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है। 
विज्ञापन


नीरव मोदी पर पीएनबी बैंक घोटाले को लेकर जांच कर रहा है, जिसमें नीरव पर मनी लाउंड्रिंग का आरोप है। पंजाब नेशनल बैंक ने कहा था कि नीरव 11 हजार 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का घपला कर विदेश भाग गया। नीरव से जुड़े तीन फर्म, मे. डायमंड्स आर यूएस, मे. सोलर एक्सपोर्ट्स, मे. स्टेलर डायमंड्स ने बैंक को संपर्क कर बायर्स क्त्रस्ेडिट की मांग की थी, जिससे वे अपने विदेश के कारोबारियों को भुगतान कर सकें। शिकायत के मुताबिक नीरव मोदी, निश्चल मोदी, अमी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी इन फर्म में पार्टनर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed