फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nine-year-old boy dies of drowning in Bhilwara while bath on pond

Rajasthan: भीलवाड़ा में नौ साल के बच्चे की डूबने से मौत, नाड़ी पर नहाने गया था मासूम

Thu, 21 Jul 2022 09:46 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 21 Jul 2022 09:46 AM IST
सार

बच्चा गांव के ही स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। वो स्कूल के पीछे बनी नाड़ी में दोस्तों के साथ नहाने चला गया था।

विज्ञापन
Nine-year-old boy dies of drowning in Bhilwara while bath on pond
मृतक बच्चा - फोटो : Social Media

विस्तार

भीलवाड़ा में नौ साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मासूम अपने छोटे भाई और दोस्त के साथ नाड़ी पर नहाने गया था। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार करेड़ा थाना प्रभारी जसवंतसिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर को करेड़ा कस्बे में रहने वाला 9 साल के दीपकसिंह पुत्र शैतान सिंह की डूबने से मौत हो गई। दीपक गांव की ही सरकारी स्कूल की कक्षा चार में पढ़ता था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने छोटे भाई और एक दोस्त के साथ स्कूल के पीछे बनी नाड़ी में नहाने गया था। 

विज्ञापन


नाड़ी में बारिश के कारण काफी पानी भरा हुआ था। नहाते हुए दीपक गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया। जब तक ग्रामीण और परिजन नाड़ी पर पहुंचे। तब तक दीपक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed