Rajasthan: भीलवाड़ा में नौ साल के बच्चे की डूबने से मौत, नाड़ी पर नहाने गया था मासूम
बच्चा गांव के ही स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। वो स्कूल के पीछे बनी नाड़ी में दोस्तों के साथ नहाने चला गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा में नौ साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मासूम अपने छोटे भाई और दोस्त के साथ नाड़ी पर नहाने गया था। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार करेड़ा थाना प्रभारी जसवंतसिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर को करेड़ा कस्बे में रहने वाला 9 साल के दीपकसिंह पुत्र शैतान सिंह की डूबने से मौत हो गई। दीपक गांव की ही सरकारी स्कूल की कक्षा चार में पढ़ता था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने छोटे भाई और एक दोस्त के साथ स्कूल के पीछे बनी नाड़ी में नहाने गया था।
नाड़ी में बारिश के कारण काफी पानी भरा हुआ था। नहाते हुए दीपक गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया। जब तक ग्रामीण और परिजन नाड़ी पर पहुंचे। तब तक दीपक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।