फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nine people, including five women, died in road accidents in Rajasthan

राजस्थान में तीन सड़क हादसों में पांच महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत

Fri, 12 Apr 2019 05:10 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 12 Apr 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Nine people, including five women, died in road accidents in Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान में तीन अलग अलग सड़क हादसों में पांच महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 32 अन्य लोग घायल हो गये। जयपुर ग्रामीण के पनियाला थाना क्षेत्र में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवारली गां को रायव के पास टेगोर कॉलेज के सामने एक पिकअप और ट्रक की भिडंत में पिकअप में सवार तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य लोग घायल हो गये।

विज्ञापन


पुलिस जांच अधिकारी किशन लाल ने बताया कि पिकअप में सवार रायली गांव निवासी सभी लोग तीये की बैठक से वापस गांव लौट रहे थे। टैगोर कालेज के पास पिकअप की ट्रक से भिडंत हो गई जिससे पिकअप में सवार पप्पूड़ी देवी, मूर्ति देवी, विमला देवी और लेखराज की मौत हो गई जबकि 22 अन्य लोग घायल हो गये। चार गंभीर घायलों को जयपुर के सवाई मान सिंह चिकित्सालय में भेजा गया है। इसके अलावा गोबिंदगढ थाना क्षेत्र में एक निजी बस के टिगरिया मोड के पास एक जीप के पास पलट जाने से दो लोगो की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गये।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि खेजरोली से चौंमू जा रही एक निजी बस निवाना गांव के बस स्टेंड पर एक जीप के पास पलट गई जिससे कानाराम मीणा :(25), प्रहलाज सहाय मीणा (40) की मौत हो गई जबकि दस अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को चौंमू के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य सड़क हादसे में रेनवाल थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम ईटावा गांव के पास बाइक सवार तीन भाई बहनों को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे संदीप जाट (15) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी दो बहनों नीतू जाट (18) और ममता जाट (18) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed