फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan 31st December 2020 Night Curfew News: Rajasthan decided to impose night curfew December 31 and January 1 in all cities

राजस्थान में 31 दिसंबर को लगेगा नाइट कर्फ्यू, नए साल का जश्न रहेगा फीका, कार्यक्रमों पर भी रोक

Thu, 24 Dec 2020 08:49 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 24 Dec 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan 31st December 2020 Night Curfew News: Rajasthan decided to impose night curfew December 31 and January 1 in all cities
नाइट कर्फ्यू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

कोरोना महामारी के खतरे के मद्देनजर राजस्थान सरकार सतर्क हो गई है। नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रमों से वायरस के फैलने का खतरा है। ऐसे में राज्य सरकार ने इन कार्यक्रमों पर रोक लगाते हुए, प्रदेश के जिन भी शहरों की आबादी एक लाख से अधिक है, वहां 31 दिसंबर से एक जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

एक जनवरी की सुबह छह बजे तक रहेगा लागू
राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, नाइट कर्फ्यू 31 दिसंबर रात आठ बजे लेकर एक जनवरी की सुबह के छह बजे तक जारी रहेगा। सरकार के निर्णय के मुताबिक, जिन भी शहरों की आबादी एक लाख से अधिक होगी, वहां नाइट कर्फ्यू लागू होगा। सरकार के इस फैसले से राजधानी जयपुर समेत जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक आदि शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू होगा। 
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि राजस्थान के कई प्रमुख पर्यटक शहरों में बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए आते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका अधिक हो गई है। वहीं, कई होटलों में लोगों ने पहले से ही बुकिंग की हुई है, लेकिन सरका के निर्णय के चलते होटलों की बुकिंग रद्द हो सकती है। 




कर्नाटक में भी लागू हुआ नाइट कर्फ्यू
इससे पहले, कर्नाटक सरकार ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए रूप (स्ट्रेन) के चलते सतर्क हो गई। इससे बचने के लिए राज्य सरकार ने फैसला किया कि राज्य में नाइट कर्फ्यू लागू किया जाएगा। कर्नाटक सरकार के निर्णय के मुताबिक, नाइट कर्फ्यू 23 दिसंबर से लेकर दो जनवरी तक लागू होगा। नाइट कर्फ्यू की अवधि 10 बजे रात से लेकर सुबह छह बजे तक होगी। 

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा, यह (नाइट कर्फ्यू) ब्रिटेन में पाए जाने वाले नए कोरोना वायरस से बचने और रोकने के लिए किया गया है। हम राज्य में पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी भी कर रहे हैं। 


स्वास्थ्य मंत्री से पूछा गया कि क्या क्रिसमस का जश्न मनाने की अनुमति दी जाएगी। इस पर उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर से दो जनवरी के बीच, रात 10 बजे के बाद कोई भी समारोह या उत्सव मनाने की अनुमति नहीं है। यह हर तरह के कार्यों पर लागू होता है। 

लोगों के लिए चलेंगे ये परिवहन
कर्नाटक के परिवहन मंत्री लक्ष्मण सावदी ने कहा, बंगलूरू मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बसें, ऑटोरिक्शा और टैक्सी नाइट कर्फ्यू (11 बजे-शाम 5 बजे) के दौरान चलेंगी, जो आज रात से शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed