फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Newly appointed executive of Rajasthan Aam Aadmi Party took oath MP Sandeep Pathak

Rajasthan: आम आदमी पार्टी की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने ली शपथ, सांसद पाठक बोले- हम हर गांव और ब्लॉक तक जाएंगे

Fri, 31 Mar 2023 06:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 31 Mar 2023 06:49 PM IST
सार

सांसद संदीप पाठक ने कहा- अशोक गहलोत को अपनी पार्टी के नेता ही स्वीकार नहीं करते हैं। वहीं, भाजपा में वसुंधरा अपना वर्चस्व खो रही हैं और लोग कहते हैं कि वसुंधरा और गहलोत आपस में मिले हुए हैं। वसुंधरा राजे का एक ही मकसद है कि गहलोत सरकार गिरनी नहीं चाहिए।

विज्ञापन
Newly appointed executive of Rajasthan Aam Aadmi Party took oath MP Sandeep Pathak
आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार शुरू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने राजस्थान के संगठन का गठन कर दिया है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को राज्य, लोकसभा और जिला स्तरीय कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।  

विज्ञापन


इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सांसद संदीप पाठक ने कहा- हम प्रदेश स्तरीय संगठन बनाने का काम शुरू कर चुके हैं। शुक्रवार को राज्य, लोकसभा और जिला स्तरीय 231 कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई है। आने वाले दिनों में ब्लॉक स्तरीय संगठन का भी गठन किया जाएगा। उसके बाद सर्कल लेवल, गांव और वार्ड तक जाएंगे। हर गांव में 11 सदस्यीय कमेटी भी बनाएंगे, लेकिन हम बूथ लेवल का मैनेजमेंट और रणनीति साझा नहीं कर सकते। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा- कुछ लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि हमारा संगठन ऐसा भी बन सकता है। हम जमीनी स्तर पर काम करते हैं इसीलिए होम वर्क करके एक साथ इतनी बड़ी कार्यकारिणी का गठन कर दिया। भाजपा कहती है कि हमारा संगठन सबसे मजबूत है, BJP में पन्ना प्रमुख से लेकर के ऊपर तक का संगठन है, लेकिन इनके पन्ना प्रमुख केवल पन्नों पर ही रह गए हैं। वास्तविक रूप से संगठन में कोई दम नहीं है। कांग्रेस में कोई कैडर नहीं होता, इस पार्टी की पहचान केवल एक-दो नेताओं तक सीमित होती है और वो भी आपस में लड़ते रहते हैं। इनकी लड़ाई से जनता तंग आ चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद संदीप पाठक ने कहा- अशोक गहलोत को अपनी पार्टी के नेता ही स्वीकार नहीं करते हैं। वहीं, भाजपा में वसुंधरा अपना वर्चस्व खो रही हैं और लोग कहते हैं कि वसुंधरा और गहलोत आपस में मिले हुए हैं। वसुंधरा राजे का एक ही मकसद है कि गहलोत सरकार गिरनी नहीं चाहिए। इन दोनों की गठबंधन की राजनीति से जनता त्रस्त हो गई है, इसलिए राजस्थान में आम आदमी पार्टी विकल्प के तौर पर दोनों पार्टियों को चुनौती देगी। 


राइट टू हेल्थ बिल को लेकर सांसर  पाठक ने कहा- आम आदमी पार्टी की पूरी राजनीति स्वास्थ्य और शिक्षा पर आधारित है। दिल्ली में हमने स्वास्थ्य और शिक्षा में क्रांतिकारी काम किया है। हम राइट टू हेल्थ के पक्ष में हैं, लेकिन जो डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं उनके मुद्दों पर भी सरकार को विचार करना चाहिए। हम प्रदेश के लोगों को ईमानदार राजनीति देना चाहते हैं, देश में अच्छे लोगों की कमी नहीं है। आम आदमी पार्टी उन अच्छे लोगों को आगे लाना चाहती है, जो देश और राज्य के विकास में साथ दे सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed