फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Newborn mauled to death by dogs in Sirohi hospital Nurses Association protested against action taken ward boy

Rajasthan: नवजात को खा गए कुत्ते, वार्ड बॉय और गार्ड की सेवा खत्म, नर्सेज एसोसिएशन ने किया कार्रवाई का विरोध

Wed, 01 Mar 2023 06:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 01 Mar 2023 06:44 PM IST
सार

नर्सेज एसोशिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने पीएमओ कार्यालय का घेराव करके एक तरफा कार्रवाई का विरोध किया। साथ ही ज्ञापन देकर मांग की गई कि तीनों कार्मिकों की सेवा को बहाल किया जाए।

विज्ञापन
Newborn mauled to death by dogs in Sirohi hospital Nurses Association protested against action taken ward boy
नर्सेज एसोसिएशन ने किया कार्रवाई का विरोध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिला अस्पताल में 28 दिन के नवजात को कुत्ते ने नोंच-नोंच कर मार डाला। कुत्ते अस्पताल में सो रही मां के पास से नवजात को उठा ले गए थे। इस घटना ने सभी को दहला कर रख दिया है। घटना के बाद से लोगों को  जबरजस्त आक्रोश है।  

विज्ञापन


जिला कलेक्टर ने बताया कि इस मामले की शुरुआती जांच ने दोषी पाए गए कार्मिक नर्सिग ऑफिसर को निलबिंत कर दिया गया है। वहीं, वार्ड बॉय और गार्ड की सेवा खत्म कर दी गई है। इधर, इस कार्रवाई को लेकर लेकर राजस्थान नर्सेज एसोशिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों में भी आक्रोश है। बुधवार को आक्रोशित नर्सेज एसोशिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने पीएमओ कार्यालय का घेराव करके एक तरफा कार्रवाई का विरोध किया। साथ ही ज्ञापन देकर मांग की गई कि तीनों कार्मिकों की सेवा को बहाल किया जाए। अगर, ऐसा नहीं होता है तो गुरुवार से अनिश्चितकालीन काम का बहिष्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


नर्सेज एसोशिएशन की मांग है इस लापरवाही के जिम्मेदार बड़े अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई करना सही नहीं है। जिला कलेक्टर ने कहा कि इस मामले में जो अधिकारी और कर्मचारी दोषी होंगे सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई थी। इसे लेकर उन पर कार्रवाई की गई है। अभी मामले की जांच जारी है, जांच रिपोर्ट आने पर अन्य दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed