फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Newborn mauled to death by dogs in Sirohi hospital administration performed the rites without informing relati

कुत्तों ने नवजात को मार डाला: मां बोली- प्रशासन ने बिना बताए किया अंतिम संस्कार, सांसद ने परिवार से की मुलाकात

Wed, 01 Mar 2023 10:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 01 Mar 2023 10:25 PM IST
सार

मृतक नवजात की मां ने सांसद देवजी को बताया कि प्रशासन ने उन्हें गुमराह करके बच्चे का अंतिम संस्कार किया है। किसी ने मुझसे कोरे कागज पर साइन कराए और बच्चे को लेकर चले गए। पूछने पर भी नहीं बताया गया कि वे उसे कहां लेकर जा रहे हैं।

विज्ञापन
Newborn mauled to death by dogs in Sirohi hospital administration performed the rites without informing relati
सांसद देवजी एमपटेल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिला अस्पताल में नवजात को कुत्ते द्वारा मार डालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को सिरोही सांसद देवजी एमपटेल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मृतक के पिता महेंद्र मीणा से कहा कि दोषी को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने जिला कलेक्टर से मामले को लेकर बात की और पीड़ित को पूरा न्याय दिलाने की मांग की। 

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और रोजगार का पुख्ता प्रबंध कराया जाए। सांसद ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इसका सबसे बड़ा जिम्मेदार अस्पताल प्रशासन और नगर परिषद है।
विज्ञापन


मृतक नवजात की मां ने सांसद देवजी को बताया कि प्रशासन ने उन्हें गुमराह करके बच्चे का अंतिम संस्कार किया है। किसी ने मुझसे कोरे कागज पर साइन कराए और बच्चे को लेकर चले गए। पूछने पर भी नहीं बताया गया कि वे उसे कहां लेकर जा रहे हैं। सांसद ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से उन्हें पूरी सहायता दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि जिस प्रकार पीड़ित परिवार की सहमति के बिना मासूम का अंतिम संस्कार किया गया वह पुलिस महकमे की कार्यशैली को अवगत कराता है। उन्होंने कहा कि अगर, रक्षक ही अगर भक्षक बनेंगे तो कैसे चलेगा। पुलिस का दायित्व होता है कि वह लोगों को न्याय दिलवाए। हम उनसे न्याय की अपेक्षा रखते हैं और अगर वो तथ्यों को छिपाकर गरीब लोगों को इस तरह परेशान करेंगे तो इसे बिल्कुल सहन नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed