फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   newborn found in jungle in Alwar on Mothers Day

Rajasthan: मदर्स डे पर ममता शर्मसार, एक दिन के नवजात को जंगल में छोड़ा

Sun, 08 May 2022 04:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 08 May 2022 04:54 PM IST
सार

अलवर के तिजारा में अज्ञात लोग एक नवजात को जंगल में छोड़कर चले गए। बच्चे के रोने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
newborn found in jungle in Alwar on Mothers Day
अलवर में जंगल में मिला नवजात - फोटो : Social Media

विस्तार

आठ मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। इसी दौरान अलवर के भिवाड़ी से ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। भिवाड़ी के चोपनकी इलाके के जंगल में अज्ञात लोग एक नवजात बच्चे को छोड़कर भाग गए। बच्चा जब भूख से बिलखने लगा तो आसपास के लोगों ने उसकी आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सूचना पर पहुंची चोपानकी थाना पुलिस ने नवजात बच्चे को कब्जे में ले लिया और उसका भिवाडी के उप जिला अस्पताल में उसका स्वास्थ्य चेक करवाया। बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। बच्चे को देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसका एक दिन पहले ही जन्म हुआ है।

विज्ञापन


चोपानकी थाना पुलिस आसपास के इलाके में खोजबीन कर रही है, जिससे उन ममता को कलंकित करने वाले माता-पिता का पता लग सके और उन्हें सजा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed