फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Newborn burnt due to negligence of Pokaran district hospital staff

Jaisalmer News:  अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही से जला नवजात, परिजनों ने प्रदर्शन कर की कार्रवाई की मांग

Sat, 27 Jan 2024 11:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 27 Jan 2024 11:05 PM IST
सार

शनिवार को बच्चे के परिजनों और ग्रमीणों ने पोकरण अस्पताल पहुंकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन
Newborn burnt due to negligence of Pokaran district hospital staff
परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोकरण जिला अस्पताल में चिकित्सकों और जीएनएम की लापरवाही से मासूम बच्चे के जलने का मामला सामने आया है। डॉक्टर पहले तो परिजनों से घटना छिपाते रहे, लेकिन जब उन्हें इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।    

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 25 जनवरी की रात को डूंगर जोशी की पत्नी की डॉ. बाबूलाल गर्ग ने डिलिवरी करवाई थी। इस दौरान महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। डिलेवरी के बाद मां और बच्चों को वार्ड में शिप्ट कर दिया गया। जीएनएम पूनम ने बच्चों के पास सर्दी से बचाव के लिए हीटर लगाया, जिससे एक बच्चे का हाथ और मुंह बुरी तहर जल गया। जीएनएम को जानकारी लगने पर उसने परिजनों को बच्चे में ऑक्सीजन की कमी बताकर उसे जोधुपर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


परिजन मासूम बच्चे को जोधपुर उम्मेद अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया गया कि बच्चा जला हुआ है। यह देकर डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। इस दौरान परिजनों को पता चला कि पोकरण अस्पताल में हुई लापरवाही से बच्चा जला गया है। जैसे-तैसे परिजनों ने बच्चे को उम्मेद अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शनिवार को बच्चे के परिजनों और ग्रमीणों ने पोकरण अस्पताल पहुंकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पीएमओ अनिल गुप्ता ने लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed