Pali News: बांगड़ अस्पताल के पालना गृह में नवजात शिशु को छोड़ा, एसएनसीयू वार्ड में भर्ती; तबियत में सुधार
Pali News: बांगड़ अस्पताल के पालना गृह में आज सुबह कोई नवजात शिशु को छोड़ गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कर अस्पताल प्रशासन ने बाल कल्याण समिति को इस घटना की सूचना दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चे का जन्म करीब 2 दिन पहले हुआ हैं, जिसपर लगे अस्पताल के टैग से पता चलता है कि उसका जन्म अस्पताल में ही हुआ है। नवजात का जन्म 8 माह में ही होने के कारण उसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है, ताकि उसके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। वैसे नवजात की स्थिति सामान्य है और वह खतरे की स्थिति में नहीं है।
नवजात को इधर उधर ना फेंके
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रशीद मोहम्मद ने अपील की है कि अनचाहे गर्भ के जन्मे बच्चे को लोक लाज के डर से इधर उधर नहीं फेंके, ताकि उसकी मौत नहीं हो। इस प्रकार के अनचाहे नवजात बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए अस्पताल सहित कई जगह पर पालना गृह बनवाए हैं। जहा कोई भी अपने नवजात को छोड़ सकता हैं।