{"_id":"64c915ff368d173980044f8b","slug":"neighbors-attacked-the-farmer-with-an-ax-in-dhaulpur-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: खेत में भैंस घुसने पर विवाद, पड़ोसियों ने किसान पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: खेत में भैंस घुसने पर विवाद, पड़ोसियों ने किसान पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, आरोपी फरार
Tue, 01 Aug 2023 07:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 01 Aug 2023 07:56 PM IST
सार
पशुओं को चराने के लिए ले जा रहे किसान की भैंस पड़ोसी के खेत में घुस गई। इस पर पड़ोसियों ने किसान पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल की जांच करते डॉक्टर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर के बसई डांग थाना इलाके के गांव रजई कला में पड़ोसी के खेत में भैंस घुसने पर विवाद हो गया। मामूली विवाद के दौरान तीन जनों ने एक किसान कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल किसान को परिजनों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। स्थिति नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जयपुर हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल घायल को भर्ती कराने पहुंचे परिजनों ने बताया 35 बर्षीय सोनेराम पुत्र प्रकाश गुर्जर निवासी रजई कला मंगलवार को जंगल की तरफ पशुओं को घास चराने गया था। रास्ते में पड़ोसी भोलू गुर्जर के खेत में भैंस चरने के लिए घुस गई। सोने राम खेत में घुसी भैंसों को निकाल रहा था। इसी दौरान गोलू गुर्जर अमरीश और विशाल ने गाली गलौज शुरू कर दिया। मामूली विवाद के दौरान हाथापाई पर नौबत आ गई। इसी बीच आरोपियों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। पीठ में कुल्हाड़ी लगने से सोनी राम गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उधर, घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। खून से लथपथ अवस्था में घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पीठ में कुल्हाड़ी का गंभीर घाव होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जयपुर हायर सेंटर रेफर किया है। घायल किसान सोने राम के परिजनों ने बसई डांग थाना पुलिस को रिपोर्ट पेश कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया खेत में भैंस घुसने पर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामूली विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया है। उन्होंने बताया घायल की गंभीर स्थिति होने पर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना भी किया है। उधर, हमलावर गांव से फरार हो चुके हैं। उन्होंने बताया घायल के पर्चा बयान लेने के लिए जयपुर पुलिस टीम रवाना की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।