फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Neighbor woman kills four-year-old girl in the greed of silver bangle in Jhalawar

Jhalawar: चांदी के कड़े के लालच में हैवान बनी पड़ोसी महिला, चार साल की मासूम की हत्या कर शव रेत में दबाया

Sun, 08 May 2022 05:27 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 08 May 2022 05:27 PM IST
सार

झालावाड़ में एक बच्ची लापता हो गई थी। पुलिस ने जब तलाशना शुरू किया तो उसका शव पड़ोस के मकान में रेत में दबा हुआ मिला।

विज्ञापन
Neighbor woman kills four-year-old girl in the greed of silver bangle in Jhalawar
झालावाड़ में बच्चे की हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

झालावाड़ जिले के भवानीमंडी थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी महिला ने चार साल की बच्ची की हत्या कर दी। आरोपी महिला मासूम के चांदी के कड़े चुराना चाहती थी। इसी लालच में उसने बच्ची को मारकर रेत में गाड़ दिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मेहरपुरा गांव में ईश्वर मेहर की चार साल की बेटी चंचल देर शाम घर से लापता हो गई। परिजनों का काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने बच्ची को गांव के घरों में तलाशना शुरू किया तो मासूम के घर से दो-तीन घर छोड़कर ही एक मकान में बच्ची का शव रेत में दबा मिला। 

विज्ञापन


पुलिस ने मकान में रहने वाली महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी महिला ने बताया कि वह बच्ची के चांदी के कड़े चुराना चाह रही थी। इसी लालच में उसने बच्ची को घर में बुलाकर हत्या कर दी और शव को रेत के ढेर में दबा दिया। बच्ची के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। वहीं मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed