{"_id":"65d8b055e58fcfb3470c1ee9","slug":"neemkathana-suicide-case-of-village-development-officer-lalit-kumar-family-members-warned-of-agitation-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemkathana: ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार की आत्महत्या मामला, परिजनों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemkathana: ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार की आत्महत्या मामला, परिजनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Fri, 23 Feb 2024 08:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमकाथाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमकाथाना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 23 Feb 2024 08:19 PM IST
सार
नीमकाथाना में ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार की आत्महत्या के मामले में परिजनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीमकाथाना में चीपलाटा ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार के आत्महत्या मामले में शुक्रवार को परिवार के लोग नीमकाथाना जिला कलेक्टर शरद मेहरा और एसपी प्रवीण नायक नुनावत से मिले। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
संवैधानिक विचार मंच के संस्थापक गिगराज जोडली ने कहा कि ललित कुमार आत्महत्या मामले के के आरोपी चीपलाटा सरपंच, तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र प्रताप, अजीतगढ़ बीडीओ को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। न ही परिवार के लोगों को राज्य सरकार की आर्थिक सहायता भी नहीं मिली है। इस पर परिवार के लोगों के साथ जिला कलेक्टर शरद मेहरा, एसपी प्रवीण नायक नुनावत और एएसपी शालिनी राज को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया कि चीपलाटा के ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार ने पांच लाख रुपये के गबन करने पर सरपंच और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया था। उसके बाद सरपंच ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। डिप्रेशन में आकर ललित कुमार ने आत्महत्या कर ली। ललित कुमार की बहन पूजा ने बताया कि कानपुर से IIT ग्रेजुएट था। ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी ज्वाइन की थी। लेकिन दबंग भ्रष्टाचारियों ने ललित कुमार को मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया, उसके बाद तंग आकर ललित कुमार ने अपने सुसाइड नोट छोड़कर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन
इनकी नहीं हुई गिरफ्तारी
मृतक ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार के परिजनों ने थोई थाने में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व सरपंच बीरबल राम, वर्तमान सरपंच मनोज गुर्जर, विकास अधिकारी अजीतगढ़, कर्मचारी पोखर मल, जगदीश और मंगल के खिलाफ नामजद FIR दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस आरोपियों की पकड़ से दूर है। एएसपी शालिनी राज ने पीड़ित परिवार को बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। दो टीमें अलग-अलग स्थानों पर लगी हुई हैं। अजीतगढ़ सीओ मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवार के लोगों को न्याय दिलाई जाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान ललित, बहन पूजा, संवैधानिक विचार मंच के गीगराज जोडली, प्रमोद सक्करवाल, बाबूलाल जोड़ली, मजदूर यूनियन अध्यक्ष कालूराम, किशन बेनीवाल और संतोष मेहर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।