फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   NCW President Rekha Sharma writes letter to DGP in Barmer rape case

Barmer: दुष्कर्म मामले में NCW लिया संज्ञान, रेखा शर्मा ने डीजीपी को निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के लिए लिखा पत्र

Sun, 09 Apr 2023 10:07 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 09 Apr 2023 10:07 AM IST
सार

दुष्कर्म मामले में एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पत्र में डीजीपी को कहा कि जांच में अगर लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

विज्ञापन
NCW President Rekha Sharma writes letter to DGP in Barmer rape case
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा - फोटो : Social Media

विस्तार

बाड़मेर दुष्कर्म और हत्या मामले में चल रहे हंगामे के बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान ले लिया है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजस्थान को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में इस मामले को लेकर निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के लिए कहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुख्य आरोपी शकूर को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजस्थान के डीजीपी को लिखे अपने पत्र में रेखा शर्मा ने कहा कि जांच में अगर लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

विज्ञापन


बता दें छह अप्रैल को राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसे आग के हवाले कर दिया गया था। हादसे के बाद पीड़िता की शनिवार को जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


भाजपा ने किया तीन सदस्यीय कमेटी का गठन
वहीं, राज्य भाजपा ने मामले से संबंधित तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। समिति में पाली सांसद पीपी चौधरी, विधायक जोगेश्वर गर्ग और महापौर वनिता सेठ शामिल हैं। घटना के बाद से ही राजस्थान में एक राजनीतिक हंगामा देखा गया। इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता अशोक गहलोत सरकार पर जमकर बरसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना गहलोत सरकार के चेहरे पर धब्बा
राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ये घटना राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के चेहरे पर एक धब्बा है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। राजस्थान में हर हफ्ते निर्भया जैसे मामले हो रहे हैं। बालोतरा कांड में भी पीड़िता 24 घंटे अस्पताल में रही और लोगों के विरोध करने पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इस बीच, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अशोक गहलोत की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। शेखावत ने कहा कि महिला को तुरंत एक ऐसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कोई बर्न यूनिट नहीं है। इलाज के अभाव में उसकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed