फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   National Woman Power Award winner Ruma returned after traveling to England-Scotland-America welcomed in Barmer

Rajasthan: राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार विजेता रूमा इंग्लैंड-स्कॉटलैंड-अमेरिका यात्रा कर लौटीं, बाड़मेर ये कहा

Sat, 15 Jul 2023 10:14 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 15 Jul 2023 10:14 AM IST
सार

डॉ. रूमा देवी ने कहा कि हमें भी पशुपालन और कृषि की उन्नत तकनीकों की तरफ अग्रसर होना चाहिए। नए रोजगार सर्जन पर भी ध्यान देना चाहिए। अपनी संस्कृति और सभ्यता को साथ में लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
National Woman Power Award winner Ruma returned after traveling to England-Scotland-America welcomed in Barmer
3 देशों की यात्रा कर बाड़मेर लौटी डॉ. रूमा देवी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित, सामाजिक कार्यकर्ता और बाड़मेर के घरेलू महिलाओं की कशीदाकारी-हस्तशिल्प को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली फैशन डिजाइनर डॉ. रूमा देवी 3 देशों इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और अमेरिका की यात्रा कर स्वदेश लौट आई हैं। राजस्थान लौटने पर बाड़मेर के बलदेव नगर स्थित क्राफ्ट सेंटर में उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया।

विज्ञापन


रेगिस्तानी जिले बाड़मेर की मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता और फैशन डिजानर रूमा देवी की 3 देशों की यात्रा के बाद हुई घर वापसी पर बाड़मेर में स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम की शुरुआत केहरा राम सणपा, नरसिंह बाकोलिया और ओमाराम गर्ग द्वारा गुरु महिमा गाकर की गई। हारून खान और पार्टी ने मारवाड़ी गीत गाकर स्वागत अभिनंदन किया। 
विज्ञापन


वहीं, हस्तशिल्पी बहनों ने भी पारम्परिक रूप से गाए जाने वाले 'बधावे गीत' गाकर रूमा का स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित सुगणी देवी, इमरती देवी, हेमलता, परमेश्वरी आदि ने माला पहनाकर और फूल बरसाकर डॉ. रूमा देवी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ रूमा देवी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि इन 3 देशों की यात्रा से वहां की संस्कृति, व्यापार-व्यवसाय को समझने का मौका मिला। प्रवासी भारतीयों से मिले स्नेह से मन गदगद हो गया। इंग्लैंड के जीमण में लघु राजस्थान का एहसास हुआ और स्कॉटलैंड में कृषि- पशुपालन की नई तकनीकों के बारे में जानकारी ली। 


वहीं, अमेरिका के फ्लोरिडा और टेक्सास राज्य में आयोजित कार्यक्रमों में संबोधन दिया। इस यात्रा अनुभव से मैं कहना चाहूंगी कि हमें भी पशुपालन और कृषि की उन्नत तकनीकों की तरफ अग्रसर होना चाहिए। नए रोजगार सर्जन पर भी ध्यान देना चाहिए। अपनी संस्कृति और सभ्यता को साथ में लेकर आगे बढ़ना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed