फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   National Conference of Heads of Police Investigative Agencies on 5 January in Jaipur

Rajasthan: जयपुर में पुलिस जांच एजेंसियों के प्रमुखों का सम्मेलन, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री करेंगे उद्घाटन

Tue, 03 Jan 2023 07:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 03 Jan 2023 07:54 PM IST
सार

पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो की मेजबानी में पुलिस जांच एजेंसियों के प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन 5 जनवरी को केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान जयपुर में होगा। जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय करेंगे।

विज्ञापन
National Conference of Heads of Police Investigative Agencies on 5 January in Jaipur
5 जनवरी को केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो के निदेशक डॉ अमनदीप कपूर ने बताया कि गुरुवार 5 जनवरी को राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय करेंगे। अगले दिन शाम 4:30 बजे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र इस सम्मेलन का समापन करेंगे। सम्मेलन का उदेश्य जांच के प्रमुख मुद्दों पर जोर देना है और इसमें नए कानूनों, निर्णयों, जांच और अभियोजन पर उनके निहितार्थ, आपराधिक कानून में संशोधन, फोरेंसिक विज्ञान में नई तकनीक को अपनाना और बेस्ट प्रैक्टिस को शेयर करना शामिल होगा।

विज्ञापन


जांच में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल और कॉर्डिनेशन पर रहेगा फोकस
यह सम्मेलन अलग-अलग टेक्निकल सेशन्स में होगा। जिसमें जांच में टेक्नोलॉजी के उपयोग, विभिन्न जांच एजेंसियों के बीच कोर्डिनेशन, आंतकवाद से संबंधित वित्तीय सहायता और इसकी जांच पर चर्चा होगी। अमनदीप ने बताया कि पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो के द्विवार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन का मकसद देश में पुलिस जांचकर्ताओं की क्षमता निर्माण के लिए रोड मैप बनाना है। इसमें जांच और पुलिस प्रोटोकॉल के क्षेत्र में बढ़ती प्रोग्रेस को समझाने के लिए कई संस्थानों के ट्रेनिंग एक्सपर्ट को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed