फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   National Commission for Women praised Rajasthan Police in Pratapgarh case

Pratapgarh: महिला को निर्वस्त्र घुमाने का मामला; महिला आयोग ने त्वरित कार्रवाई पर की पुलिस की प्रशंसा

Mon, 04 Sep 2023 10:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 04 Sep 2023 10:28 PM IST
सार

प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले आयोग की टीम ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की अपडेट लिए।

विज्ञापन
National Commission for Women praised Rajasthan Police in Pratapgarh case
राष्ट्रीय महिला आयोग की डेलिना खोंगडुप और काउंसलर शालिनी सिंह। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राष्ट्रीय महिला आयोग ने प्रतापगढ़ के धरियावद प्रकरण में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशंसा की है। प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले की जांच करने पहुंची आयोग की टीम ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की अपडेट लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए पुलिस कार्रवाई की तारीफ की।

विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के प्रतापगढ़ की महिला के ट्विटर पोस्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए एक जांच समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप और काउंसलर शालिनी सिंह की एक टीम प्रतापगढ़ पहुंचो। टीम ने जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की अपडेट ली।
विज्ञापन


इस बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए  राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप ने मामले में पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए तारीफ की और कहा कि पुलिस की वजह से पीडिता अब भय मुक्त है और अपने पेरेंट्स के साथ रहना चाह रही है। उन्होंने कहा कि कि हम जांच कर रहे हैं, जो भी तथ्य है उसे महिला और बाल विकास मंत्रालय को भी भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को उसके पति और ससुराल वालों द्वारा निर्वस्त्र कर घुमाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के बाद भी वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया। एडीजी क्राइम दिनेश एमएन, रेंज आईजी एस. परिमला समेत जिले के तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी हासिल कर अभियुक्तों को नामजद किया गया। मामले में पुलिस की 30 टीम में गठित कर मात्र 12 घंटे मुख्य आरोपी  सहित 11 आरोपियों को पकड़ लिया गया।एडीजी क्राइम  दिनेश एमएन ने सोमवार को धरियावद थाने में स्थानीय पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed