फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   National bird peacock dies of electrocution in Jaisalmer

Jaisalmer: राष्ट्रीय पक्षी की मदद करने नहीं आया वन विभाग; दो घंटे तड़पने के बाद हुई मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 02 Dec 2023 02:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 02 Dec 2023 02:03 PM IST
सार

जैसलमेर जिले की फतेहगढ़ तहसील के देगराय ओरण के पास भीखसर गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने पर भी वन विभाग ने नहीं की कार्रवाई वरना बच जाती जान।

विज्ञापन
National bird peacock dies of electrocution in Jaisalmer
जैसलमेर फतेहगढ़ के भीखसर गांव में हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जैसलमेर जिले की फतेहगढ़ तहसील के देगराय ओरण के पास भीखसर गांव की सरहद पर बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में एक मोर आ गया। करंट लगने से मोर तड़पता रहा। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना वन्य जीव प्रेमी सुमेर सिंह को दी। सुमेर सिंह ने वन विभाग को जानकारी दी। मगर वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। दो घंटे तड़पने के बाद राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


मोर की दर्दनाक मौत से वन्य जीव प्रेमी काफी नाराज हैं। देगराय ओरण इलाके में हाईटेंशन लाइनों से टकराने से दुर्लभ पक्षियों की हो रही मौत से वन्य जीव प्रेमी हाईटेंशन लाइनों को अंडरग्राउंड करने की मांग कर रहे हैं। लगातार मर रहे पक्षियों से उनको काफी दुख है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पक्षी की मौत से सब खफा
सुमेर सिंह भाटी ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को करंट तड़पते देख एक पशुपालक भोम सिंह भीखसर ने देखा तो तुरंत वन्यजीव प्रेमी सुमेर सिंह भाटी को सूचना दी। उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचित किया लेकिन आपस में क्षेत्र बंटे होने के कारण वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया यह इलाका हमारा नहीं है। दो घंटे तड़पने के बाद मोर की मौत हो गई। भाटी ने बताया कि हाईटेंशन लाइनों से निरंतर पक्षियों की मौत हो रही है। अगर ऐसा सिलसिला चलता रहा तो कैसे बचाया जाएगा पक्षियों को। वन्यजीव प्रेमियों का कहना है की हाईटेंशन लाइनों को अंडरग्राउंड नहीं किया तो यहां पक्षियों को विचरण करने के लिए खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईटेंशन लाइनों को अंडरग्राउंड करने की मांग
सुमेर सिंह ने बताया कि देगराय ओरण क्षेत्र में वन्यजीवों व पक्षियों का बड़ी संख्या में विचरण है। ओरण के अंदर व चारों तरफ मौजूद इन असुरक्षित बिजली तारों व पोल के कारण बड़ी संख्या में पक्षी मौत का शिकार हो रहे हैं। पक्षियों की सुरक्षा को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार को चाहिए कि पक्षियों के विचरण के इलाके में बिजली की हाईटेंशन लाइनों को भूमिगत करें। अन्यथा पक्षियों के लिए ये जगहें मौत का घर बनती जा रही है।यहां कई पक्षियों की मौत बिजली के तार से टकराने से हुई है। ऐसे में वन्य जीव प्रेमी काफी नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed