{"_id":"652685aeb9be8d50880b5675","slug":"narpat-singh-rajvi-angry-over-ticket-being-cut-diya-kumari-says-he-is-like-my-father-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: टिकट कटने से राजवी नाराज, दीया कुमारी बोलीं- वे मेरे पिता जैसे, मैं आशीर्वाद चाहूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: टिकट कटने से राजवी नाराज, दीया कुमारी बोलीं- वे मेरे पिता जैसे, मैं आशीर्वाद चाहूंगी
Wed, 11 Oct 2023 04:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 11 Oct 2023 04:53 PM IST
सार
भाजपा ने विद्याधर नगर सीट से मौजूदा विधायक नरपत सिंह राजवी का टिकट काटकर वर्तमान सांसद दीया कुमारी को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद से राजवी नाराज बताए जा रहे हैं। अब दीया कुमारी ने उन्हें अपने पिता समान बताया है।
विज्ञापन
दीया कुमारी।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में राजधानी जयपुर की विद्याधर नगर सीट से प्रत्याशी बनाई गईं सांसद दीया कुमारी ने मौजूदा विधायक नरपत सिंह राजवी को अपने पिता के समान बताया। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि राजवीजी मुझे आशीर्वाद दें और साथ आएं।
विज्ञापन
जयपुर में मीडिया से बात करते हुए दीया कुमारी ने कहा कि नरपत सिंहजी मेरे पिता के समान हैं। जिस दिन टिकिट मिला था, उसी दिन उनसे बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि आपको टिकट मिला है, आप देखिए। मैं चाहूंगी कि वो अपना पूरा आशीर्वाद मुझे दें और मेरे साथ आएं। हम भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। हमें विद्याधर नगर सीट जीत कर एक और कमल का फूल पार्टी को देना है।
विज्ञापन
दीया कुमारी ने कहा कि यह चुनाव मैं नहीं कार्यकर्ता लड़ेंगे। मैंने जब सवाई माधोपुर में चुनाव लड़ा था तब भी कार्यकर्ताओं के दम पर ही लड़ा था। राजसमंद से सांसद का चुनाव लड़ा तो वहां भी कार्यकर्ताओं ने ही साथ दिया था। दोनों ही क्षेत्र मेरे लिए नए थे। इस बार तो घर से चुनाव लड़ रही हूं। हालांकि, विद्याधर नगर भी मेरे लिए नया क्षेत्र है, यहां भी कार्यकर्ता ही यह चुनाव लडेंगे।
विज्ञापन
भाजपा ने विद्याधर नगर सीट से मौजूदा विधायक नरपत सिंह राजवी का टिकट काटकर वर्तमान सांसद दीया कुमारी को प्रत्याशी बनाया है। बताया जा रहा है कि टिकट कटने से राजवी नाराज चल रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर उन्होंने अब तक कोई बयान नहीं दिया है।