फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Names of all candidates of mayor and councilor are final will be announced soon says Narendra Singh Tomar Panchayat Chunav MP

Madhya Pradesh: केंद्रीय मंत्री तोमर बोले- महापौर और पार्षद के सभी उम्मीदवारों के नाम फाइनल, जल्द होगी घोषणा

Mon, 13 Jun 2022 08:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 13 Jun 2022 08:09 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री तोमर का कहना है कि बीजेपी आलाकमान ने बैठक और विचार मंथन कर नाम फाइनल कर दिए हैं। जल्द ही नामों की घोषणा हो जाएगी।

विज्ञापन
Names of all candidates of mayor and councilor are final will be announced soon says Narendra Singh Tomar Panchayat Chunav MP
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में इस समय नगरीय निकाय के चुनावों के टिकटों को लेकर घमासान मचा हुआ है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले पर समर्थकों की भीड़ इकट्ठी हो रही है। तोमर भोपाल में बैठक में शामिल होने के बाद सोमवार को ग्वालियर पहुंचे थे। सुबह से ही उनके समर्थक अपना बायोडाटा लेकर उनके बंगले पर पहुंच गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री तोमर ने सभी समर्थकों से बातचीत की और उनका बायोडाटा भी लिया।

विज्ञापन


जल्द होगी नामों की घोषणा
केंद्रीय मंत्री तोमर का कहना है कि बीजेपी आलाकमान ने बैठक और विचार मंथन कर नाम फाइनल कर दिए हैं। जल्द ही नामों की घोषणा हो जाएगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान, सिंधिया और खुद तोमर के दिल्ली जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, सिंधिया पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। मैं यहां हूं तो मुझे दिल्ली जाना ही है। सीएम की गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई है।
विज्ञापन


टिकट को लेकर कोई पेच नहीं
तोमर ने कहा, दिल्ली में टिकट को लेकर किसी तरह की चर्चा नहीं होनी है। कुछ लोगों को केवल गलतफहमी हुई है। इसके अलावा महापौर के टिकट को लेकर सिंधिया और उनके बीच पेच फंसे होने के सवाल पर तोमर ने कहा, कहीं कोई पेच नहीं फंसा है। सारे नाम तय हैं, हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं और एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर उम्मीदवारों को लेकर मचा घमासान
बता दें कि मध्य प्रदेश में भाजपा दो दिन तक चली कोर ग्रुप की बैठक के बाद भी महापौर प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर सकी है। रविवार को सिंधिया की शिवराज से मुलाकात के बाद उम्मीद थी कि देर रात तक सूची जारी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आम सहमति नहीं बनने की मुख्य वजह सिंधिया और तोमर जैसे नेताओं का अपने लोगों के लिए टिकट की मांग करना है माना जा रहा है। ऐसे में अब महापौर के प्रत्याशियों के लिए दिल्ली को दखल देने पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed