{"_id":"66b34f69086d3c0fd604df84","slug":"nagaur-villagers-stage-protest-when-no-action-is-taken-sho-says-do-whatever-you-want-to-do-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur: कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों का धरना, थानाधिकारी बोले- जो करना है करो, हिम्मत है तो ट्रांसफर करवा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur: कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों का धरना, थानाधिकारी बोले- जो करना है करो, हिम्मत है तो ट्रांसफर करवा दो
Wed, 07 Aug 2024 04:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:11 PM IST
सार
राजस्थान के नागौर जिले में स्थित रोल थाने के बाहर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक पुलिस चोरी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी, तब तक वे धरना प्रदर्शन बंद नहीं करेंगे।
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर में रोल थाना क्षेत्र के रुणियां गांव में 15 दिन पहले हुई चोरी में एक मकान से नकदी और आभूषण चोरी की वारदात का खुलासा नहीं होने पर बुधवार को गांव के ग्रामीण थाने पहुंचे। चोरों को पकड़ने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरियों का जल्द खुलासा करने की मांग ग्रामीणों की ओर से की गई। वहीं, थानाधिकारी ने कहा जो करना है, वह कर लो। हिम्मत है तो मेरा ट्रांसफर करवा दो। चोरी के मामले में मैं अभी जीरो पर हूं, खुलते-खुलते बात खुलेगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि 22 जुलाई को गांव के दानाराम जाट के मकान का ताला तोड़कर चोर अलमारियों में रखे सोने के आभूषण नकदी चुराकर ले गए। चोरों का सीसीटीवी फुटेज भी नजर आया। इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि घर में लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी हो गए। उन्होंने आशंका जताई कि वारदात में किसी जानकार का हाथ है। फिर भी पुलिस ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर केवल रिपोर्ट दर्ज कर खानापूर्ति कर दी। बुधवार को जब ग्रामीण इक्ट्ठे होकर थाने में पहुंचे तो थानेदार ने कहा कि चोरी खुलासे के मामले में अभी पुलिस जीरो रिजल्ट पर पहुंची है।
ग्रामीणों के कहने पर थानेदार ने ग्रामीणों को धमकाते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा आप मेरा ट्रांसफर कर सकते हो। मैं गांव से 300 किलोमीटर दूर हूं। 600 किलोमीटर जाने को तैयार हूं। इस पर ग्रामीणों में रोष प्रकट हो गया और वह थाने के सामने तंबू लगाकर धरने पर बैठ गए।