Nagaur: प्रेमिका की हत्या करने वाले आशिक को पुलिस ने पकड़ा, अनबन के कारण गले में घुसा दी थी रॉड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागौर में एक प्रेमी ने ही अपनी रूठी हुई प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या में प्रेमी का दोस्त भी शामिल था। बता दें, दोनों के बीच किन्हीं कारणों से मनमुटाव हो गया था। इसी वजह से आहत होकर प्रेमी ने हत्या कर दी। परिजनों की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार भी कर लिया।
यह है पूरा मामला
मामला नागौर जिले के जायल उपखंड के बड़ी खाटू का हैं। बड़ी खाटू थाना पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। परिजनों ने बताया कि वह किशनगढ़ में मार्बल का व्यापारी है। उसे रविवार को उसके छोटे भाई ने फोन कर घटना की जानकारी दी कि उसकी बहन की मौत हो गई है। वह खून में लथपथ है। मामले में पुलिस ने परिजन की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया।
इसलिए की हत्या
जायल थानाधिकारी हरीश सांखला ने बताया कि मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। हमने रास्तों का सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो लोग संदिग्ध पाए गए। दोनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। यहां आरोपी प्रकाश लोहार ने बताया कि मृतका उसकी दोस्त थी। दोनों में किसी विवाद को लेकर अनबन हो गई और उनकी दोस्ती टूट गई। आरोपी उसे कई दिनों से मना रहा था, लेकिन प्रेमिका मान नहीं रही थी। इस वजह से वह गुस्से में आ गया। इसके बाद उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका को मारने की योजना बनाई। रविवार को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने लोहे की रोड शरीर में घुसा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।