फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur police arrested three accused of robbery on liquor contract

Rajasthan: सेल्समैन की आंखों में मिर्ची झोंककर शराब और नकदी लूटी, फिर लगाई आग, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Jan 2023 10:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 15 Jan 2023 10:17 PM IST
सार

नागौर पुलिस ने डकैती के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शराब ठेके पर सेल्समैन की आंखों में मिर्ची झोंककर शराब और नकदी लूटकर आरोपियों ने आग लगा दी थी।

विज्ञापन
Nagaur police arrested three accused of robbery on liquor contract
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर के खींवसर थाना क्षेत्र के टांकला गांव में शराब ठेके पर रात के समय सो रहे सेल्समैन की आंखों में मिर्ची डाल कर मारपीट करने, शराब की पेटियां और नगदी लूटकर दुकान में आग लगाने के मामले में थाना पुलिस ने घटना में शामिल 3 आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। जिनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए।

विज्ञापन

   
21 दिसंबर की रात हुई थी टांकला गांव में शराब ठेके पर डकैती
नागौर एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि 21 दिसंबर की रात थाना खींवसर क्षेत्र के टांकला गांव स्थित शराब ठेके पर हुई डकैती की इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा, सीओ विनोद कुमार सीपा के सुपरविजन और थानाधिकारी अशोक बिस्सू के नेतृत्व में टीम गठित की गई , जिसने आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन


लूटा का माल और पहले की वारदातों का लगाया जा रहा पता
गठित पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और सोर्सेस से इन्फॉर्मेशन जुटाकर आरोपियों की खोज शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए घटना का खुलासा कर  3 आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। जिनसे लूटे गए माल और इससे पहले की अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed