फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News Woman dies by jumping into stitches with two children

Nagaur News: महिला दो बच्चों संग टांके में कूदकर दी जान, डीडवाना उपखंड की घटना, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 30 Jul 2023 08:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 30 Jul 2023 08:14 PM IST
सार

राजस्थान के नागौर जिले में महिला दो बच्चों संग टांके में कूदकर जान दे दी। मामला डीडवाना उपखंड एरिया के तहत आने वाले पावटा की ढाणी गांव का है। महिला और बच्चों के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Nagaur News Woman dies by jumping into stitches with two children
मृतक महिला और बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर में डीडवाना उपखंड क्षेत्र के पावटा की ढाणी गांव में रविवार को एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चियों के साथ पानी के टांके में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने जब आत्महत्या की, उस समय घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौलासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और शव को टांके से निकलवाकर डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करके आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान दीपाली पत्नी हीरालाल निवासी धनकोली के रूप में हुई है, जो अपने बहनोई के यहां अपने पति के साथ काम करती थी। मृतका की पहचान के साथ दोनों बच्चियों की पहचान पिंकी और अंकिता के रूप में की गई है। महिला का पीहर महाराष्ट्र में है। घटना की जांच डीडवाना के वृताधिकारी गोमाराम चौधरी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed